महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। सिसवां क्षेत्र में बिजली चोरी व बिजली बिल के बकायेदारों के खिलाफ विभाग द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें 80 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गये। एसडीओ आशुतोष त्रिपाठी व अवर अभियंता अनुज कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई जिसमें 10 हजार के ऊपर के बिजली के बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाया गया।
बिजली विभाग लगातार बिजली चोरी व बकायादारों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है जिससे उपभोक्ता जागरूक हो सकें और बिजली बकाया समय-समय पर जमा करते रहे। इसका असर उपभोक्ताओं के पलें नही पड़ रहा। बिसवां क्षेत्र के हेवती व सोनबरसा में बिजली विभाग की टीम देखकर विद्युत बकायदारों में हड़कंप मच गया। बिजली कर्मचारियों द्वारा 80 बकायेदारों के बिजली कनेक्शन विच्छेद किए गए। एक लाख 80 हजार की राजस्व की वसूली की गयी। उपखंड अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि विद्युत बिल बकाया जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन को विच्छेद किया गया है जबकि दो उपभोक्ताओं का विद्युत परिवर्तन व चार उपभोक्ताओं का भार वृद्धि बढाई गई। इस दौरान उपभोक्तओं से अपील की गयी कि बिजली का बिल समय से जमा करें।
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में एलपीजी गैस की सप्लाई को लेकर गंभीर…
पश्चिम एशिया में जारी Middle East संकट का असर अब भारत के दवा बाजार पर…
UP Weather Alert: प्रदेश में बुधवार को आई तेज आंधी और बारिश के बाद मौसम…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक…
भागलपुर में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर क्षेत्र में समाजसेवी एवं…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में “श्री श्री आनंदमूर्तिजी का भारतीय ज्ञान…