सिकन्दरपुर/बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
शनिवार को सिकन्दरपुर-बेल्थरारोड मार्ग पर करमोता गांव के समीप आईटीआई कॉलेज के पास एक नील गाय के अचानक सड़क पर कूदने से बड़ा हादसा हो गया। नील गाय सीधे बाइक के ऊपर से फांद गई, जिससे बाइक सवार 24 वर्षीय सोनू कुमार, निवासी रहिलापाली, नगर पंचायत सिकन्दरपुर, सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकन्दरपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के समय सड़क पर अन्य वाहन भी गुजर रहे थे, लेकिन समय रहते ब्रेक लगाने से एक बड़ा टकराव टल गया।स्थानीय लोगों ने बताया कि इस क्षेत्र में नील गायों की आवाजाही अक्सर रहती है, जिससे राहगीरों को हमेशा खतरा बना रहता है।
अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…
तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…
ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…