कई कर्मचारी गैरहाजिर मिले, कटेगी तनख्वाह
आजमगढ़(राष्ट्र की परम्परा) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलरियागंज में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अपर निदेशक डॉक्टर ओमप्रकाश तिवारी मौके पर औचक निरीक्षण करने पहुंच गए।
उन्होंने मौके पर मौजूद प्रभारी चिकित्सा अधिकारी से सारे रजिस्टर मंगाकर जांच किया, जिसमें कुछ कर्मचारी मौके पर अपसेंट मिले और साफ सफाई मे भी कुछ कमी मिली ।
जिससे अपर निदेशक भड़क गए और बोले कि साफ सफाई में कोई कमी नहीं होनी चाहिए तथा समय से पहले अस्पताल छोड़कर भागने वाले कर्मचारियों के साथ दण्डनात्मक कार्रवाई होनी चाहिए, जिससे वह भविष्य में कभी ऐसी गलती न कर सके। जब मीडिया ने उनसे पूछा कि कभी कभी यहां दवाई नहीं रहती है तो मरीजों का गुस्सा डॉक्टर और यहां कर्मचारियों को झेलना पड़ता है, जवाब में उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है जो दवाई ऊपर से आती है उपलब्ध करा दिया जाता है। इसके अलावा जब पत्रकारों ने कहा कि परशुरामपुर और हरैया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मरीज भी यहां भेज दिये जाते है जिससे यहां के लोगों को काफी दिक्कत झेलनी पड़ती है, जवाब में उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी हमे नहीं है अगर ऐसा हो रहा है, तो वहाँ के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र के कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ उचित कार्रवाई की जाएगी।
बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बसारिकपुर् गाव में शनिवार को मामूली विवाद ने…
सलेमपुर/देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)l विकासखंड सलेमपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत ठाकुर गौरी स्थित श्रीराम पब्लिक स्कूल…
भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर ब्लॉक स्थित गोल्डन लाइफ चिल्ड्रन एकेडमी का प्रांगण उस समय भावनाओं…
भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकास खंड भागलपुर में बिना मान्यता संचालित सभी विद्यालयों…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में बीते दिनों गैस, डीजल और पेट्रोल को लेकर बना अस्थिरता…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में परीक्षा प्रणाली को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी…