बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में

सिद्धार्थनगर(राष्ट्र की परम्परा)
बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यो की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में हुईं।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी संजीव रंजन ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि, वह भ्रमणशील रहकर नियमित रूप से विद्यालयों का निरीक्षण करें। निरीक्षण के दौरान यदि कोई अध्यापक बिना अवकाश स्वीकृत कराये अनुपस्थित पाया जाता है, तो उनके विरूद्ध कड़ी कायर्वाही करें। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि विद्यालयों में स्मार्ट क्लास व अन्य माध्यम से बच्चों, को बेहतर शिक्षण सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित कराया जाय। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालयों में आपरेशन कायाकल्प के अन्तगर्त 14 मूलभूत सुविधाओं से संतृप्तीकरण की स्थिति के सम्बन्ध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से जानकारी प्राप्त की। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि, ज्यादातर विद्यालयों में आपरेशन कायाकाल्प के अन्तर्गत सौन्दयीर्करण का कार्य कराया जा चुका है। ज्यादातर विद्यालयों के शिक्षक, दीक्षा ऐप से जुड़ चुके हैं और ऑनलाइन व्यवस्था से ही अवकाश प्राप्त कर रहे हैं। इसके अलावा स्कूल चलो अभियान, आपरेशन कायाकल्प, फर्नीचर आपूर्ति, तथा अन्य विन्दुओ की समीक्षा की गयी। विद्यालय की बाउन्ड्री वाल बनवाने तथा जर्जर भवनो का ध्वस्तीकरण कराने की कार्यवाही पूर्ण कर लिया गया है। छात्राओ को आयरन की गोली खिलाने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा मिड-डे मील की समीक्षा की गयी।
इस बैठक में उपरोक्त अतिरिक्त जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेन्द्र कुमार पाण्डेय, समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी उपस्थित थे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

7 hours ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

10 hours ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

10 hours ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

1 day ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

1 day ago

चार महीने पहले मिली थी थाने की कमान, अब थानेदार सूर्यप्रकाश सिंह की मौत से सन्नाटा

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना प्रभारी सूर्यप्रकाश सिंह…

2 days ago