सीएचसी पयागपुर को मिली आधा दर्जन एम्बुलेंस, अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर शुरू किया संचालन

पयागपुर/बहराइच(राष्ट्र की परम्परा) संवाददाता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पयागपुर को छह नई एम्बुलेंस की सौगात मिली है।अधीक्षक डॉ. धीरेन्द्र तिवारी ने सोमवार को पूजन अर्चन के साथ हरी झंडी दिखाकर एम्बुलेंस के संचालन का कार्य शुरू किया। अधीक्षक डा0 धीरेन्द्र तिवारी ने बताया कि एम्बुलेंस की सौगात से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।उन्होंने बताया कि इससे आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं में सुधार होगा। श्री तिवारी ने बताया कि सीएचसी को तीन एम्बुलेंस 102 और तीन 108 की सेवा के तहत प्राप्त हुई है।उन्होंने बताया कि पूर्व की एंबुलेंस काफी पुरानी और खराब हालात में संचालित हो रहीं थीं। नई एंबुलेंस मिलने से लाभार्थियों को चिकित्सालय आने जाने में काफी सुविधा होगी। मौके पर मौजूद तीमारदार जो एम्बुलेंस की सेवा का लाभ ले चुके है,उन्होंने नई एम्बुलेंस की सौगात पर प्रसन्नता व्यक्त की।इस दौरान डॉ शरद भारती अनुपम शुक्ल हिमांशु मिश्रा अजय वर्मा टीपी यादव पवन कुमार श्रवण द्विवेदीसुभाष वर्मा सूरजभान गिरी आदि स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

भारत टैक्सी से ड्राइवरों को सहकारी मंच, किसानों को 6% ब्याज पर ऋण

सौजन्य से दूरदर्शन दो योजनाओं से किसानों और वाहन चालकों को नई सौगात, सीएम योगी…

2 hours ago

पूर्वांचल की बदलेगी आर्थिक तस्वीर? निवेश से निर्यात तक पर सरकार का बड़ा फोकस

पूर्वांचल में निवेश और रोजगार को रफ्तार देने की तैयारी, 2500 करोड़ की UP-एज परियोजना…

5 hours ago

SMS से WhatsApp तक साइबर ठगों का जाल, ग्रीन गैस उपभोक्ताओं को पुलिस की चेतावनी

लखनऊ में गैस बिल के नाम पर साइबर ठगी का नया जाल, एक महीने में…

5 hours ago

मनेर के हल्दी छपरा घाट पर मातम, गंगा में नहाने गईं सात में से तीन लापता

फोटो स्थल व सांकेतिक कर्मा-धर्मा पूजा के बाद गंगा में नहाना पड़ा भारी, सात डूबने…

5 hours ago

उत्सव के बीच दर्दनाक हादसा: नदी में डूबकर 6 की मौत, गांवों में पसरा सन्नाटा

सांकेतिक पलामू (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। झारखंड के पलामू जिले में करमा पर्व के दौरान…

6 hours ago

कालकाजी के आस्था कुंज में वारदात के बाद अलर्ट, LSR ने बदला क्लास का शेड्यूल

आस्था कुंज दुष्कर्म मामले के बाद LSR कॉलेज में सुरक्षा अलर्ट, कक्षाएं ऑनलाइन नई दिल्ली…

6 hours ago