लावारिश चार पहिया वाहन से करोड़ों की चरस बरामद

तस्करों का गैंग पुलिस व एसएसबी टीम को चकमा देकर फरार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के थाना रुपईडीहा भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में चरस, स्मैक व अन्य मादक पदार्थों की तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है। जब कि अवैध तरीके से हो रही बड़े पैमाने पर तस्करी को रोकने के लिए बार्डर पर दोनों ओर सुरक्षा एजेंसियों के जवान तैनात हैं फिर भी दिन प्रतिदिन यह तस्करी बढ़ती जा रही है।
इस क्रम में शनिवार को देर शाम एसएसबी व पुलिस‌ की संयुक्त टीम ने एसएसबी चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान एक चार पहिया क्विड वाहन संख्या यू० के०07 डी एम 3431 से 50 किलो चरस व 2 लाख 98 हजार नकद भारतीय रुपये बरामद किया हैं। जबकि वाहन में बैठे तस्कर संयुक्त टीम को चकमा देकर मौके से फरार हो गई। उक्त जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा श्रीधर पाठक ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि नेपाल से एक चार पहिया वाहन से तस्कर भारी मात्रा में चरस लेकर रुपईडीहा आने वाले हैं। इसी सूचना पर नेपाल से आने वाले वाहनों की जांच एसएसबी चेक पोस्ट पर मेरे साथ एसएसआई रूदल बहादुर सिंह, एसआई अश्विनी कुमार पांडेय, हे. का.रवि सिंह, का.गोविंद यादव आदि व एसएसबी रुपईडीहा बीओपी के एसआई भृगु नाथ प्रसाद, का. जुबराज प्रधान, का.राकेश कुमार डॉग हैंडलर व का.प्रनवेश देवनाथ जांच शुरू कर दिया। जिस वाहन में चरस थी वह वाहन भीड़ होने के कारण चेक पोस्ट के थोड़ी दूर ही रुक गया। उन्होंने बताया कि जब हम लोग वाहन के नजदीक पहुंचे तो गाड़ी में बैठे तस्कर व गाड़ी चालक वहां से फरार हो चुके थे। डॉग स्क्वायड की मदद से गाड़ी की चेकिंग की गई तो गाड़ी की डिग्गी में 50 किलोग्राम चरस व 2 लाख 98 हजार भारतीय मुद्रा बरामद हुई। एनडीपीएस की धाराओं में थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया।

rkpshomnath

Recent Posts

पूर्वांचल की बदलेगी आर्थिक तस्वीर? निवेश से निर्यात तक पर सरकार का बड़ा फोकस

पूर्वांचल में निवेश और रोजगार को रफ्तार देने की तैयारी, 2500 करोड़ की UP-एज परियोजना…

1 hour ago

SMS से WhatsApp तक साइबर ठगों का जाल, ग्रीन गैस उपभोक्ताओं को पुलिस की चेतावनी

लखनऊ में गैस बिल के नाम पर साइबर ठगी का नया जाल, एक महीने में…

2 hours ago

मनेर के हल्दी छपरा घाट पर मातम, गंगा में नहाने गईं सात में से तीन लापता

फोटो स्थल व सांकेतिक कर्मा-धर्मा पूजा के बाद गंगा में नहाना पड़ा भारी, सात डूबने…

2 hours ago

उत्सव के बीच दर्दनाक हादसा: नदी में डूबकर 6 की मौत, गांवों में पसरा सन्नाटा

सांकेतिक पलामू (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। झारखंड के पलामू जिले में करमा पर्व के दौरान…

2 hours ago

कालकाजी के आस्था कुंज में वारदात के बाद अलर्ट, LSR ने बदला क्लास का शेड्यूल

आस्था कुंज दुष्कर्म मामले के बाद LSR कॉलेज में सुरक्षा अलर्ट, कक्षाएं ऑनलाइन नई दिल्ली…

2 hours ago

शालीमार बाग में आधी रात बुलडोजर एक्शन, मस्जिद का हिस्सा टूटने पर मचा हंगामा

https://twitter.com/shoaibJamei/status/2102541528044630125?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2102541528044630125%7Ctwgr%5Eac38023a5f57828b40c49625c4d8daf89271bf4b%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhasakshi.com%2Fnational%2Fshalimar-bagh-madina-masjid-demolished-in-midnight-delhi-anti-encroachment-drive नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। राजधानी दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में मंगलवार…

2 hours ago