चरस तस्करी के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत नेपाल सीमा पर चरस तस्करी का दीनों दिन बढ़ता जा रहा है इस क्रम में रुपईडीहा पुलिस ने दो तस्करों को चरस के साथ गिरफ्तार किया जहां दोनों के पास चार किलो चरस बरामद करते हुऐ पुलिस ने सीज कर दिया है। जबकि दोनों चरस आरोपीयों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर जेल भेज दिया है। बरामद चरस की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बींस लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह के निर्देशन में रूपईडीहा थाने की पुलिस भारत नेपाल सीमा पर आने जाने वाले लोगों की जांच कर रही थी तभी प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक यतीन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल देवेन्द्र यादव, अभिषेक धर द्विवेदी, आलोक शुक्ला के साथ वह रूपईडीहा नगर पंचायत के रेलवे स्टेशन और आईसीपी मार्ग पेट्रोलिंग कर रहे थे जहां पेट्रोलिंग के दौरान रात विभिन्न मार्गों पर निरीक्षण किया गया। वहीं सुबह चार बजे दो लोग दिखे और उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से चार किलो चरस बरामद हुई। जिस पर दोनों को थाने लाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि चरस को सीज कर दिया गया है। जबकि कोतवाली देहात के शाहपुर जोत हठीला निवासी मोहम्मद हनीफ पुत्र महमूद हसन और रूपईडीहा थाना क्षेत्र के करीम गांव निवासी हवलदार खान पुत्र अमीन खान के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष दद्दन सिंह ने बताया कि बरामद चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 20 लाख रुपये है।

rkpnews@desk

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

18 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

2 days ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

2 days ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

2 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

2 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

2 days ago