Monday, February 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशश्रीनाथ बाबा मठ में बवाल! महंत कौशलेंद्र गिरि संग अभद्रता पर चेयरमैन...

श्रीनाथ बाबा मठ में बवाल! महंत कौशलेंद्र गिरि संग अभद्रता पर चेयरमैन गिरफ्तार, समर्थकों का हंगामा

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वांचल के प्रसिद्ध श्रीनाथ बाबा मठ परिसर में उस वक्त माहौल गरमा गया जब नगर पालिका परिषद रसड़ा के चेयरमैन विनय शंकर जायसवाल ने अपने एक सैकड़ा समर्थकों के साथ मठ के महंत महामंडलेश्वर कौशलेंद्र गिरि के साथ कथित रूप से अभद्र व्यवहार किया। घटना को गंभीरता से लेते हुए महंत जी ने रसड़ा कोतवाली में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और मंगलवार को चेयरमैन को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी की खबर फैलते ही चेयरमैन के समर्थकों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मठ के पास अफरातफरी का माहौल बन गया। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। अब तक इस मामले में आधा दर्जन से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। गौरतलब है कि श्रीनाथ बाबा मठ पूर्वांचल की धार्मिक आस्था का केंद्र रहा है, जहां ऐसी घटना ने श्रद्धालुओं में आक्रोश और जनप्रतिनिधियों के आचरण पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस प्रशासन का कहना है कि विधि सम्मत कार्यवाही जारी है और दोषियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments