Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान लखीसराय में बड़ा बवाल देखने को मिला। बुधवार को भाजपा प्रत्याशी और राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के काफिले पर लोगों ने चप्पलें और गोबर फेंककर विरोध जताया। मौके पर मौजूद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। बताया जा रहा है कि यह घटना लखीसराय विधानसभा क्षेत्र के खुड़ियारी गांव की है, जहां बूथ संख्या 404 और 405 पर बूथ कैप्चरिंग की सूचना के बाद पुलिस और प्रशासनिक अमला पहुंचा था।
सूत्रों के अनुसार, जब डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा इलाके में पहुंचे, तो राजद समर्थकों ने ‘विजय कुमार सिन्हा मुर्दाबाद’ के नारे लगाए और उनकी गाड़ी को आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश की। इसी दौरान भीड़ ने जूते-चप्पल और गोबर फेंककर विरोध किया। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी अजय कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और फ्लैग मार्च कर स्थिति को सामान्य किया।
विजय कुमार सिन्हा ने घटना पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, “राजद के गुंडे मुझे गांव में जाने नहीं दे रहे हैं, मेरे पोलिंग एजेंट को भगा दिया गया है। उन्हें पता है कि एनडीए सत्ता में आ रही है, इसलिए उनकी छाती पर बुलडोजर चलेगा।” पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
प्रयागराज नैनी हत्या मामला: मऊ पुलिस का सिपाही सुनील कनौजिया गिरफ्तार, STF की बड़ी कार्रवाई…
असम से भारत का शक्ति संदेश: डिब्रूगढ़ ELF पर वायुसेना का दमदार एयर शो, पीएम…
कसया / कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)।कसया थाना क्षेत्र के अंतर्गत नवीन सब्जी मंडी में दिनदहाड़े…
रांची में 307 करोड़ चिटफंड घोटाला: मैक्सीजोन कंपनी के निदेशक चंद्रभूषण सिंह पर ईडी की…
बांग्लादेश चुनाव 2026: BNP की ऐतिहासिक वापसी, तारिक रहमान की अगुवाई में सत्ता परिवर्तन से…
मनरेगा का नाम बदलना मजदूरों के भविष्य से खिलवाड़ – राघवेंद्र प्रताप सिंह मऊ (राष्ट्र…