सलेमपुर में लेखपाल आशीष का पार्थिव शरीर पहुंचते ही मचा कोहराम परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, समर्थन में उतरे सैकड़ों लेखपाल—जिलाधिकारी को बुलाने पर अड़े

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। शनिवार की सुबह जैसे ही लेखपाल आशीष कुमार का पार्थिव शरीर उनके गांव पहुंचा, पूरे क्षेत्र में मातम छा गया। घर के आंगन में शव रखे जाने के साथ ही चीख–पुकार मच गई। छोटे-छोटे बच्चों को पिता विहीन देखकर हर किसी की आंख नम पड़ गई। परिजन बदहवास हालत में लगातार बिलखते रहे और माहौल बेहद भावुक हो गया।घटना की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी दिशा श्रीवास्तव, तहसीलदार अलका सिंह, नायब तहसीलदार गोपाल जी समेत तहसील प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसी बीच पूरे जिले से सैकड़ों लेखपाल अपने साथी को अंतिम विदाई देने के लिए जुट गए। लेखपाल संघ के जिला अध्यक्ष संकटमोचन चतुर्वेदी भी मौके पर मौजूद रहे और प्रशासन से परिवार के लिए राहत व न्याय की मांग रखी।परिजनों और साथी लेखपालों ने आरोप लगाया कि निरंतर बढ़ते दबाव और अत्यधिक कार्यभार से आशीष की तबीयत लगातार बिगड़ रही थी। आक्रोशित लेखपाल जिलाधिकारी के मौके पर पहुंचने तक शव को न उठाने की मांग पर अड़े रहे। उनका कहना था कि जब तक मृतक परिवार को उचित सहायता और ठोस आश्वासन नहीं मिलेगा, तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।स्थिति को नियंत्रित करने और परिजनों को सांत्वना देने के लिए पूर्व सपा विधायक मनबोध प्रसाद और माकपा नेता सतीश कुमार भी पहुंचे। दोनों नेताओं ने परिवार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की और प्रशासन से पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद करने का आग्रह किया।लंबे समय तक चली वार्ताओं के बीच गांव में मातमी सन्नाटा पसरा रहा। साथी लेखपालों ने आशीष को एक कर्तव्यनिष्ठ, शांत और मिलनसार कर्मचारी बताते हुए शासन से मृतक आश्रित को रोजगार, आर्थिक सहायता और न्यायिक जांच की मांग की है।

rkpnews@desk

Recent Posts

एलईडी प्रचार वाहन संग ‘स्कूल चलो अभियान’ की रैली, नामांकन बढ़ाने को जनजागरण तेज

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर…

2 hours ago

Deoria Gas Crisis: सर्वर फेल या सिस्टम फेल? पहले ही दिन गैस संकट से बिगड़ी व्यवस्था

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही जिले में गैस…

4 hours ago

Deoria News: कमर्शियल गैस कीमत बढ़ोतरी के विरोध में सपा का प्रदर्शन, बरहज में किया विरोध

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कमर्शियल गैस सिलेंडर के मूल्य में 195 रुपये की बढ़ोतरी के…

5 hours ago

ज्यूडिशियल काउंसिल ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की बढ़ी कीमत वापस लेने की मांग की

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हाल ही में…

5 hours ago

महापौर व नगर आयुक्त ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण

निर्माण में लापरवाही पर जताई नाराजगी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न…

5 hours ago

गोरखपुर परिक्षेत्र में अपराध पर शिकंजा कसने की नई पहल

एक जैसे अपराधों की कड़ियों को जोड़ने के लिए क्राइम एनालिसिस टीम’ का गठन गोरखपुर(राष्ट्र…

5 hours ago