महामृत्युंजय मंत्र जप से दूर होती हैं जीवन की समस्त व्याधियां – आचार्य अजय शुक्ल

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
महामृत्युंजय मंत्र बाबा भोलेनाथ को प्रसन्न करने का सर्वश्रेष्ठ माध्यम माना जाता है, इसके जप मात्र से ही मानव जीवन की समस्त व्याधियां व बाधाएं दूर हो जाती हैं। उक्त बातें नगर के जापलेनगंज के दुर्गा मंदिर पर आयोजित धार्मिक अनुष्ठान को सम्बोधित करते हुए देवनगरी देवरिया जिले से पधारे आचार्य अजय शुक्ल ने श्रद्धालुओं से कही। उन्होंने बताया कि स्नान के समय अगर आप इस महामन्त्र को जपते हैं तो आरोग्यता प्रदान होती है। मन्त्र के जाप के समय यदि दूध में निहारा जाय व बाद में उस दूध का सेवन किया जाए तो यौवन की सुरक्षा प्राप्त होता है। भगवान शिव सपनों के हर्ता हैं, शिवत्व एक रक्षा चक्र है, शक्ति चक्र है जो साधक को हर तरह से सुरक्षित कर देता है। शिव साधना से भक्तों की हर तरह की मनोकामना पूर्ण होती है,यह जगत शिवशक्ति स्वरूप ही है, शिव ही आदि गुरु कहलाते हैं, इसलिए इनके ध्यान से गुरु कृपा स्वतः मिलने लगती है। गुरु का ध्यान शिव का ही धर्म है।अगर पूरे ब्रम्हांड में कोई परम् तत्व है ,परम् स्थिति है तो वह शिव ही हैं,जो जागृत, स्वप्न, और सुप्त तीनों के स्वामी हैं। बाबा भोलेनाथ की सच्चे मन से आराधना करने वाले को पूरे धरती पर आजीवन कोई दुःख, रोग, शोक नही होता है। सभी देवताओं में सबसे जल्द अपने भक्त पर दया करने वाले देवता हैं। कथा के दौरान शिवशंकर गिरि, गिरिजा शंकर गिरि,, दयाशंकर गिरि, अजय शंकर, कृपाशंकर , शोभा, शांति देवी, छाया, अंजना, मोहित, रोहित आग्रह आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

मेदांता गुरुग्राम और लॉज निपाल नं. 38 की पहल

गोरखपुर में सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प 21 और 22 जून को…

9 hours ago

पकड़े गए सड़क पर खड़े ट्रकों एवं स्कूल के बगल से शराब की दुकानको हटाने की उठी मांग

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील बरहज मे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय समानता…

10 hours ago

निर्माणाधीन हाईवे पर हादसो का सिलसिला डम्पर की चपेट में आकर एक की मौत

धूल से आसपास के लोग परेशान, ट्रकों की तेज रफ्तार पर उठे सवाल, भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की…

10 hours ago

मालिक के इंतजार में पोखरी किनारे डटी रही गाय, दर्दनाक हादसे ने झकझोरा गांव

कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: पोखरी में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गाय की…

2 days ago

विकास प्रदर्शनी व जनकल्याणकारी शिविर का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 12…

2 days ago

पुलिस महकमे में आंशिक फेरबदल नवागत आभा सिंह बनीं सीओ कैंट

एसएसपी ने महत्वपूर्ण सर्किल की सौंपी जिम्मेदारी, अरुणकुमार एस को सीओ लाइन का प्रभार गोरखपुर(राष्ट्र…

2 days ago