Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशडॉ संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम का नाम बदलना महापुरुषों का अपमान - रामजी...

डॉ संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम का नाम बदलना महापुरुषों का अपमान – रामजी गिरि

स्पोर्ट्स स्टेडियम का नाम बदलने से नाराज कांग्रेसियों ने अपर जिलाधिकारी सौंपा ज्ञापन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भाजपा सरकार द्वारा वाराणसी स्थित संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम का नाम बदलने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुनः नाम के बहाली की मांग को लेकर राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन जिलाध्यक्ष रामजी गिरि के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पर जाकर अपर जिलाधिकारी प्रशासन गौरव श्रीवास्तव को सौंपा । इस दौरान जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कहा कि भाजपा पूरे देश में महापुरुषों के नाम पर स्थापित संस्थाओं का नाम बदल कर महापुरुषों का अपमान कर रही है।कुछ दिन पूर्व गुजरात प्रदेश के अहमदाबाद स्थित सरदार पटेल स्टेडियम का नाम बदल कर नरेंद्र मोदी स्टेडियम कर दिया। जिस संपूर्णानंद जी ने बनारस का वैदिक नाम वाराणसी किया, उसी वाराणसी के नाम का आड़ लेकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ,पूर्व मुख्यमंत्री ,शिक्षाविद संपूर्णानंद जी का नाम हटाकर उनका घोर अपमान कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अपील है कि इस मुद्दे को संज्ञान में लेते हुए पुनः स्टेडियम का नाम संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम बहाल करने का निर्देश दें। अगर ऐसा नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी इस मामले को बड़े जन आंदोलन के रूप में चलाएगी। ज्ञापन सौंपने वालों में आनंददेव गिरि, चुन्नू,नीलेश त्रिपाठी,आलोक त्रिपाठी राजन,गोविन्द मिश्र, मार्कण्डेय मिश्र,सत्यम पांडेय,प्रेमलाल भारती,सुनील द्विवेदी, वीरेंद्र त्रिपाठी,राजकुमार यादव, मनोज मणि त्रिपाठी,राजेश सिंह,सच्चिदानंद मिश्र, सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी,रामप्रवेश सिंह,मधु शर्मा,शहनवाज जफर, रीता देवी,विनोद दूबे,धर्मेन्द्र कुमार पांडेय, बदरे आलम,इस्लाम खान,जवाहरलाल बरनवाल,आनंद शंकर,शिवशंकर सिंह,नीलम त्रिपाठी आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments