देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के निर्देश पर एवं प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंसल द्वारा देवरिया जनपद की संघटनात्मक संरचना में परिवर्तन किया गया। प्रदेश पर्यवेक्षक के रूप में संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष उपेंद्र त्रिपाठी ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में प्रदेश मंत्री पुरुषोत्तम मरोदिया ने संगठन के नए जिला अध्यक्ष के रूप में नरेश अग्रवाल, नगर अध्यक्ष अमित मोदनवाल, महिला मंडल की अध्यक्ष सीमा जायसवाल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष विजेंद्र वर्मा के नाम का प्रस्ताव किया, जिसका ध्वनि मत से समस्त उपस्थित सदस्यों ने अनुमोदन किया। इन पदाधिकारीयो के साथ अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने संरक्षक मंडल का प्रस्ताव किया जिसमें गिरधारी लाल अग्रवाल, राजेंद्र मल, राज किशोर केजरीवाल, उपेंद्र शाही, एवं सरदार सिंह जस्सी को बनाया गया।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष नरेश अग्रवाल ने अपनी टीम की घोषणा की जिसमें सरदार मन्ना सिंह, प्रमोद राजगढ़िया, अरुण बरनवाल एवं अटल बरनवाल को उपाध्यक्ष एवं आनंद अग्रवाल को जिला महामंत्री, राजेंद्र जायसवाल एवं राजकुमार अग्रवाल को संगठन मंत्री साथ ही साथ रमेश अग्रवाल सुनील कुमार चौधरी, पुरुषोत्तम सोनी राकेश गाडिया, एवं जावेदअहमद को जिला मंत्री के साथ विनोद लाट को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
नगर अध्यक्ष अमित मोदनवाल ने संजू सोनी उपाध्यक्ष, राम सिंह को महामंत्री, कृपा निधान गुप्ता को महामंत्री संगठन के रूप में मनोनीत किया गया अन्य पदाधिकारी का मनोनय कार्यानुरूप शीघ्र किया जायेगा।
उक्त बैठक में प्रदेश मंत्री ने महिला टीम की भी उद्घोषणा की जिसमें सीमा जायसवाल अध्यक्ष एवं सुनीता चौरसिया को महामंत्री बनाया गया।
बैठक में उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष के रूप में विजेंद्र वर्मा के नाम का प्रस्ताव हुआ, जिसमें ध्वनि मत से घोषणा किया गया। विजेंद्र वर्मा जिले के अन्य अपने पदाधिकारी का चयन वरिष्ठ जनों के सहयोग से शीघ्र गठित करेंगे इस अवसर पर अवनीश कुमार गुप्ता राजकुमार जायसवाल संतोष गुप्ता, चंदन मोदनवाल, अवधेश मद्धेशिया, अभय नंदन बरनवाल, अमरनाथ गुप्ता, शरद अग्रवाल, शाहनवाज अहमद, अजय वर्मा, गंगासागर सोनकर, प्रीति सिंह, सीमा कुशवाहा, तारा सिंह, कंचन श्रीवास्तव, राधिका, हेमंत बुलाकिया, भारत अग्रवाल, राहुल पोद्दार, अमर, भारत तिगड़ीवाल, रमेश अग्रवाल, दीपू इत्यादि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। दिव्यांग छात्रों के लिए चलाई जा रही छात्रवृत्ति योजना में…
दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 लीग Indian Premier League में हर सीजन कई बल्लेबाज अपने…
काबुल (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान की…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत सामुदायिक भवन…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में आईजीआरएस पोर्टल पर…
की लाइट फाउंडेशन द्वारा कार्यक्रम आयोजित, समाज में समानता व सम्मान का संदेश महराजगंज (राष्ट्र…