अल्पसंख्यक वर्ग के हितों की चिंता सिर्फ कांग्रेस को – रामजी गिरि

कांग्रेस अल्पसंख्यक वर्ग के जिला चेयरमैन बनने पर बदरे आलम का हुआ स्वागत

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। आज पूरे देश में अल्पसंख्यक वर्ग के लोग परेशान हैं, इस वर्ग के चौमुखी विकास की चिंता सिर्फ कांग्रेस को हैं। उक्त बातें ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कहा।उन्होंने कहा कि जब से देश में भाजपा की सरकार बनी हैं इस वर्ग का विकास ठप पड़ गया है।उन्होंने कहा कि बदरे आलम के जिला चेयरमैन पद पर नियुक्त किये जाने से जमीन के कार्यकर्ता का सम्मान बढ़ा है।पूर्व डीआईजी उमेश कुमार सिंह ने कहा है कि बदरे आलम अल्पसंख्यक समुदाय के हक और अधिकार की लड़ाई मजबूती से लड़ेंगे। नवनियुक्त अल्पसंख्यक वर्ग के जिला चेयरमैन बदरे आलम ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका निर्वहन ईमानदारी से करूँगा।कार्यक्रम को दीनदयाल प्रसाद,, डॉ धर्मेन्द्र पाण्डेय,मार्कण्डेय मिश्र,गोविंद मिश्र, सत्यम पांडेय,चंद्रमोहन पांडेय, प्रेमलाल भारती,लालसाहब यादव,मनोज सिंह अमेठिया,अवधेश यादव, आनंद शंकर,अखिलेश मिश्र,केपी सिंह,,चुन्नु श्रीवास्तव,आजाद अहमद,रोहित यादव, डॉ याहिया अंजुम, परमानन्द प्रसाद,रमाशंकर प्रसाद,शिवशंकर गौतम, अमित कुमार सिंह, उमेश सिंहआदि ने सम्बोधित किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

12 minutes ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

19 minutes ago

ताजमहल परिसर में बंदरों का हमला, 83 वर्षीय विदेशी पर्यटक समेत दो घायल

आगरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। ताजमहल घूमने पहुंचे पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर एक बार…

25 minutes ago

PWD की ई-टेंडरिंग पर ठेकेदारों की आपत्ति, बोले- गलत शर्तों से प्रभावित हो रही निविदा प्रक्रिया

PWD की ई-टेंडरिंग व्यवस्था पर ठेकेदारों ने उठाए सवाल, जिम्मेदारी तय करने की मांग लखनऊ…

6 hours ago

प्रसव के बाद महिला की मौत, न्यू इंडिया हॉस्पिटल सील; पहले भी दो बार कार्रवाई का स्थानीय लोगों का दावा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा के सुजौली थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी निवासी करिश्मा की प्रसव…

7 hours ago

आयुर्वेद दिवस पर प्रभात फेरी, जड़ी-बूटियों के औषधीय गुणों से कराया परिचित

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) 50 बेड के आयुष अस्पताल चितबड़ागांव में बुधवार को 11वां…

8 hours ago