पूर्वदशम् छात्रवृत्ति (कक्षा 9-10) योजनान्तर्गत समय सारिणी में हुआ बदलाव

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा) जिला समाज कल्याण अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2023-24 में पूर्वदशम् छात्रवृत्ति (कक्षा 9-10) योजनान्तर्गत आनलाइन आवेदन से लेकर वितरण तक प्रस्तावित समय-सारिणी निर्गत किया गया है। 
   उन्होंने बताया कि इसके अंतर्गत सम्बन्धित विद्यालयों द्वारा मास्टर डाटा 07 अगस्त से 30 सितम्बर 2023 के बीच तैयार किया जाना है, एवं जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा सत्यापन 08 अगस्त से 05 अक्टूबर 2023 तक, तथा छात्र / छात्राओं द्वारा आन लाइन आवेदन 15 सितम्बर से 10 नवम्बर 2023 तक तथा जनपदीय छात्रवृत्ति स्वीकृति समिति द्वारा शुद्ध एवं संदेहास्पद डाटा को डिजिटल हस्ताक्षर से लॉक/अग्रसारित 15 दिसम्बर 2023 से 30 जनवरी 2024  तक किया जाना हैं।

       जिला समाज कल्याण अधिकारी ने  जनपद में संचालित समस्त पूर्वदशम शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्य / छात्रवृत्ति नोडल अधिकारी को अवगत कराया है कि शासन द्वारा जारी समय-सारिणी के अनुसार शैक्षिक सत्र 2023-24 हेतु छात्रवृत्ति योजना का प्रचार-प्रसार कराते हुए सुसंगत शासनादेशों / छात्रवृत्ति नियमावली में उल्लिखित प्राविधानों के अनुसार पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजना का क्रियान्वयन ससमय करना सुनिश्चित करें ।

संवाददाता कुशीनगर...
parveen journalist

Recent Posts

आपका मूलांक आज क्या संकेत दे रहा है

🔮 आज का मूलांक राशिफल 2026: मूलांक 1 से 9 तक का विस्तृत अंक ज्योतिष…

19 minutes ago

🔴 17 फरवरी मंगलवार का राशिफल 2026: हनुमान कृपा से किन राशियों को लाभ, किन्हें बरतनी होगी सावधानी?

🕉️ मंगलवार का दिन, बजरंगबली की पूजा और ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव17 फरवरी मंगलवार का राशिफल…

23 minutes ago

खसरा-रूबेला उन्मूलन अभियान: 27 फरवरी तक चलेगा टीकाकरण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बच्चों को खतरनाक संक्रामक बीमारियों से बचाने के उद्देश्य से…

8 hours ago

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय 22 फरवरी को देगा अनुसंधान उत्कृष्टता पुरस्कार

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। विश्वविद्यालय में अनुसंधान को नई दिशा और प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से…

8 hours ago

देवरिया के बनकटाशिव (सल्लहपुर) में आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के दूसरे दिन भक्ति की अविरल धारा बही।

​भक्ति के रंग में रंगा बनकटाशिव, वेद मंत्रों और भजनों की गूँज से मंत्रमुग्ध हुए…

9 hours ago