रामजस कॉलेज भ्रष्टाचार पर हिन्दू महासभा आंदोलन की तिथि में हुआ परिवर्तन

दो सितंबर की जगह नौ सितंबर को होगा प्रचंड प्रदर्शन

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)
दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित रामजस कॉलेज में दाखिला प्रक्रिया में घोटाला से जुड़े भ्रष्टाचार पर अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में होने वाले प्रदर्शन की तिथि में परिवर्तन किया गया है। प्रदर्शन की तिथि दो सितंबर को बदलकर नई तिथि घोषित की गई है। यह प्रदर्शन अब नौ सितंबर को होगा।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मदन लाल गुप्ता ने आज जारी बयान में यह जानकारी देते हुए बताया कि हिन्दू महासभा का एक प्रतिनिधि मंडल ने दिल्ली विश्विद्यालय के उपकुलपति और रामजस कॉलेज के प्रिंसिपल को ज्ञापन देकर प्रदर्शन की नई तिथि की घोषणा की। उन्होंने बताया कि प्रदर्शन में तिथि परिवर्तन हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी का स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण किया गया है। बीती चार मई को एक दुर्घटना में वो घायल हो गए थे और उनके पैर पर प्लास्टर चढ़ाना पड़ा था।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री केशव चंद्र मल्होत्रा ने बताया कि पुलिस उपायुक्त उत्तरी जिला और थाना मौरिस नगर को भी ज्ञापन देकर प्रदर्शनकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की गई है।
हिन्दू महासभा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र सिंह राजू पार्चा ने कहा कि प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए व्यापक तौर पर तैयारियां जारी है। सभी प्रदेश पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रोफेसर यशपाल सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केशव चौहान, राष्ट्रीय मंत्री दीपक कनोजिया, राष्ट्रीय मंत्री अधिवक्ता प्रमोद तिवारी, राष्ट्रीय प्रचार मंत्री सत्येंद्र झा, राष्ट्रीय धर्माचार्य प्रमुख महामंडलेश्वर स्वामी सुरेशानंद पूरी जी महाराज, राष्ट्रीय धर्माचार्य सह प्रमुख महामंडलेश्वर पूजा माई , राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष चंद्र शेखर भट्ट सहित विभिन्न राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी प्रदर्शनकारियों को संबोधित करेंगे।

rkpnews@desk

Recent Posts

एक करोड़ की लागत से बनेगी केवलापुर-जिनवा टोला की सड़क, ग्रामीणों को मिलेगी राहत

1100 मीटर लंबे मार्ग का विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने किया शिलान्यास, गुणवत्ता और समयबद्ध…

7 hours ago

धान खरीद में लापरवाही पर डीएम सख्त, निर्माण में देरी पर नोटिस के निर्देश

आनंद नगर मंडी के आठ क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों की सुविधा और…

7 hours ago

छठ घाटों पर सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम ने किया निरीक्षण

महिला व्रतियों की सुरक्षा के लिए सादी वर्दी में तैनात रहेंगी महिला पुलिसकर्मी, संवेदनशील घाटों…

8 hours ago

छठ महापर्व को लेकर घाटों पर बनने लगीं बेदियां, बाजारों में उमड़ी भीड़

पूजन सामग्री की खरीदारी से गुलजार हुआ बरहज का बाजार, जाम से राहगीर परेशान बरहज/देवरिया…

8 hours ago

राप्ती नदी में डूबे युवक की तलाश खत्म, गोरखपुर में मिला शव

प्रतिमा विसर्जन के दौरान खड़खड़िया पुल के पास हुआ था हादसा, कई घंटे तक चला…

8 hours ago

जिस घर में गूंज रही थीं पर्व की खुशियां, वहां पसरा मातम

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।घर में छठ पूजा की तैयारियां चल रही थीं। परिवार पर्व की…

8 hours ago