पहली बरसात नहीं झेल पाया विशुनपुरा में बना खेल मैदान

निचलौल ब्लाक के ग्राम पंचायत विशुनपुरा मे निर्मित खेल मैदान का मामला

मनरेगा के तहत लगभग 12 लाख रुपए से अधिक लागत से बना है खेल मैदान

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। निचलौल ब्लाक क्षेत्र में धांधली थमने नाम नही ले रहा है। सरकार विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से योजनाओं के प्रसार-प्रचार मे लगी है।वही सरकार की योजना में ब्लाक प्रशासन की मिली-भगत से घुसपैठ होने से फर्जीवाड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। ठीक ऐसा ही मामला निचलौल ब्लाक के ग्राम पंचायत विशुनपुरा में पंचायत निधि से निर्मित खेल मैदान का है जो थर्ड क्लास के ईट का प्रयोग करके मानक विहिन खेल मैदान का निर्माण किया गया है और लाखों रुपयों का भुगतान आसानी से हो गया।लेकिन इसे देखने वाला कोई अधिकारी नही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार निचलौल ब्लाक के ग्राम सभा विशुनपुरा में मनरेगा अन्तर्गत ग्राम पंचायत में खेल मैदान छः महीने पूर्व का निर्माण वर्ष 2024-25 में पंचायत निधि के माध्यम से हो चुका है जिसमे थर्ड क्लास के ईट का प्रयोग और मानक विहीन सामाग्री के प्रयोग से खेल मैदान का निर्माण हुआ है जो कार्य कोड संख्या 3152003108/ एवी /958486255824130897है और मस्टर रोल संख्या 23615,23616,24978,24979,24980,24981,24982,24983,24984,25774,25775,25776,2577,25778,25779,26820,26821,26822,26823,26824,29656,30321,30935,30936, के तहत लगभग 2218 मजदूर दिवस में कुल 5लाख 7हजार 6सौ 10रपया का पेमेंट दर्शाया गया है वहीं दूसरी तरफ मेटेरियल बिल संख्या 164,166,167,168,44,45,46, के तहत लगभग दस लाख 91 हजार 2सौ 86 रुपए का पेमेंट दर्शाया गया है तथा पेमेंट व्यय में एक लाख 10 हजार 8सौ 80रुपए का पेमेंट दर्शाया गया है जिसकी लागत कुल 12 लाख रुपए से भी अधिक मे है जो आसानी ने इनकी फ़ाइलें पास भी हो गयी और मोटी करम का भुगतान आसानी से करा लिया गया लेकिन जिम्मेदारों के कानों में गूंज भी नहीं पड़ी । फिर भी जिम्मेदार मौन धारण किए हुए हैं।

इस संबंध में ग्राम प्रधान देवेन्द्र कुमार पटेल ने कहा कि बरसात के वजह से गिर गया है बरसात बीतने के बाद पुनः कार्य करा दिया जाएगा।
ग्राम पंचायत के सिक्रेटरी राजीव कुमार राम चन्दन ने कहा कि मुझे जानकारी है मनरेगा के तहत कार्य हुआ है अभी तक कोई भुगतान नहीं हुआ है कार्य पूर्ण होने पर ही भुगतान होगा। इस सम्बन्ध में बीडीओ निचलौल शमा सिंह ने कहा कि संज्ञान मे है बारिश की वजह से गिरा है।

rkpnews@desk

Recent Posts

जीआरपी का ऑपरेशन सफल, स्टेशन से मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

देवरिया रेलवे स्टेशन पर लूट की वारदात का आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी की कार्रवाई से यात्रियों…

23 minutes ago

आज से फिर सक्रिय होगा मानसून, अगस्त में भी औसत से कम बारिश के आसार

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में इस बार मानसून की रफ्तार उम्मीद से काफी धीमी…

6 hours ago

लेहड़ा स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आई युवती, तीन घंटे बाद हुई पहचान

बढ़नी-नकहा पैसेंजर ट्रेन से हुआ हादसा, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव महराजगंज (राष्ट्र की…

21 hours ago

तामेश्वरनाथ धाम में जलाभिषेक की तैयारियां तेज, एडीएम-एएसपी ने किया निरीक्षण

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को तामेश्वरनाथ धाम शिव मंदिर में…

21 hours ago

डीडीयू ने दिव्यांग पूर्व छात्र को दी ट्राइसाइकिल, आत्मनिर्भरता की पहल को मिला बल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने अपने दिव्यांग पूर्व छात्र सुनील कुमार…

22 hours ago

संपूर्ण समाधान दिवस: तीनों तहसीलों में 224 शिकायतों की सुनवाई, 34 मामलों का मौके पर निस्तारण

खलीलाबाद में डीएम आलोक कुमार ने की जनसुनवाई, अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के…

22 hours ago