
बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
पुलिस अधीक्षक एस. आनंद ने दो निरीक्षक व एक उप निरीक्षक के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। स्थानान्तरित निरीक्षक तथा उप निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से अवगत होकर, नवीन कार्यभार सम्भालने का आदेश दिया गया है। एसपी द्वारा यह फेरबदल जनहित एवं प्रशासनिक हित में किया गया है। जारी आदेश के मुताबिक, निरीक्षक राकेश कुमार सिंह को प्रभारी यातायात से निरीक्षक अपराध थाना उभाँव भेजा गया है। वहीं, निरीक्षक राकेश सिंह को निरीक्षक अपराध थाना उभाँव से प्रभारी वीआईपी सेल बनाया गया है। उप निरीक्षक समद खान को उप निरीक्षक यातायात से प्रभारी यातायात बनाया गया है।
More Stories
योग मैराथन: उत्साह, उमंग और अनुशासन के साथ संपन्न
लक्ष्मण अखाड़ा का भव्य जुलूस निकला, अस्त्र-कला के करतबों ने मोहा मन
उत्तर प्रदेश में मॉनसून की दस्तक, भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी