


डीएम- एसपी ने बोर्ड परीक्षार्थियों को दी बधाई
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर एवं पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने यूपी बोर्ड के परीक्षा परिणाम में जनपद के सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
उनका कहना है कि जिला प्रशासन विद्यार्थियों के सहयोग में तत्पर है।
शनिवार दोपहर घोषित बोर्ड के परिणाम मे मेंहदावल के चंद्रशेखर ने हाईस्कूल में जिला टॉप सफलता का श्रेय गुरुजनों और माता-पिता को दिया। तो जज बनकर पीड़ितों को न्याय देने की इच्छा व्यक्त की। वहीं इंटर की छात्रा प्रियांशु 96 प्रतिशत के साथ जिला टॉप किया और आईपीएस बनकर देश की सेवा करना चाहती है।
