Monday, March 30, 2026
HomeNewsbeatचन्द्रभूषण मणि त्रिपाठी अध्यक्ष एवं विंध्याचल सिंह मंत्री निर्वाचित

चन्द्रभूषण मणि त्रिपाठी अध्यक्ष एवं विंध्याचल सिंह मंत्री निर्वाचित

सहायक विकास अधिकारी पंचायत संघ का द्विवार्षिक कार्यकारिणी का गठन हुआ सम्पन्न

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
उत्तर प्रदेश सहायक विकास अधिकारी पंचायत संघ जनपद देवरिया का द्विवार्षिक कार्यकारिणी के गठन की बैठक नोडल अधिकारी जिला पंचायत राज अधिकारी देवरिया रतन कुमार की अध्यक्षता मे सदर विकास खण्ड सभागार में, शुक्रवार को संपन्न हुआ। जिसमे चन्द्रभूषण मणि त्रिपाठी को जिलाध्यक्ष,विंध्याचल सिंह को मंत्री,धीरेन्द्र सागर को उपाध्यक्ष,अनिल कुमार चौबे को कोषाध्यक्ष,अनारुल सिद्धिकी को सम्प्रेक्षक एवं राजेश राय को संरक्षक निर्वाचित किया गया।
चुनाव उपरांत नव निर्वाचित सहायक विकास अधिकारी पंचायत संघ के सदस्यों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।
नव निर्वाचित अध्यक्ष चंद्रभूषण मणि त्रिपाठी ने कहा कि सहायक विकास अधिकारी पंचायत की हर समस्या का निस्तारण कराने का प्रयास किया जाएगा।
बधाई देने वालो मे अजय दूबे,आनंद मणि, हरिपाल यादव, विनय पाण्डेय,रविशंकर मिश्र, सतीश शाही,शशिभूषण मिश्र,त्रयम्बक मणि, प्रवीण कुमार,संकटा प्रसाद शास्त्री, मानवेन्द्र शाह,शैलेन्द्र कुमार, दीनदयाल चौहान आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments