कुलाधिपति होंगी दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय स्थापना दिवस समारोह की मुख्य अतिथि

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में आगामी 01 मई को आयोजित होने वाले स्थापना दिवस समारोह की मुख्य अतिथि कुलाधिपति एवं राज्यपाल, उत्तर प्रदेश आनंदीबेन पटेल होंगी।
स्थापना दिवस समारोह में विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक सहित कुल 112 स्वर्ण पदक से मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। समारोह में मेधावियों विद्यार्थियों को 46 विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक तथा 66 स्पॉन्सर्ड/डोनर स्वर्ण पदक दिया जाएगा।
इसके साथ ही कुलाधिपति द्वारा युवा महोत्सव, सांस्कृतिक, क्रीड़ा प्रतियोगिताओं तथा एन.एस.एस./एन.सी.सी. की विभिन्न प्रतियोगिताओं में राष्ट्रीय, राज्य या क्षेत्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पदक से सम्मानित किया जाएगा सम्मानित किया जाएगा। इस भव्य समारोह में विश्वविद्यालय के विशिष्ट पुरातन छात्रों को सम्मानित भी किया जाएगा। इसके लिए सभी विभागों से सूची मंगा ली गई है।
कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन ने बताया कि कुलाधिपति ने स्थापना दिवस समारोह में ऑनलाइन सहभागिता करने के लिए अपनी स्वीकृत प्रदान की है।

सैमसंग इन्नोवेशन कैंपस का शुभारंभ
स्थापना दिवस के अवसर पर सैमसंग इन्नोवेशन कैंपस कार्यक्रम का भी शुभारंभ भी महामहिम द्वारा किया जाएगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों के स्किल का विकास होगा। इसके लिए पंजीकरण की प्रक्रिया भी आरंभ कर दी गई है।

परीक्षा पोर्टल भी होगा लॉन्च
स्थापना दिवस समारोह में परीक्षा पोर्टल का भी शुभारंभ कुलाधिपति द्वारा किया जाएगा।
समारोह के भव्य एवं सफल आयोजन के लिए सभी समितियां का गठन कर दिया गया है। अनुश्रवण समिति का संयोजक प्रोफेसर नंदिता सिंह को बनाया गया है।
महाविद्यालयों की भी होगी सहभागिता
स्थापना दिवस समारोह में संबद्ध महाविद्यालयों का योगदान सुनिश्चित किया जाएगा। विश्वविद्यालय परिसर में महाविद्यालयों के होर्डिंग तथा बैनर लगाए जाएंगे और प्रबंधकगण को कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाएगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

13 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

23 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

23 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago