Categories: Uncategorized

चुनौती भरा जीवन

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

आज रामू का इंटरव्यू होने वाला था रामू कंपनी में नौकरी पाने के लिए कई बार इंटरव्यू दिया लेकिन एक भी बार सफलता नहीं मिली। इस बार उसने प्रण किया कि अगर सेलेक्शन नहीं होता तो वह कभी इंटरव्यू नहीं देगा। इस बार उसने काफी मेहनत करके इंटरव्यू दिया था। परंतु उसे असफलता का डर सताता रहता था। वह सोचता कि अगर सफल नहीं हुआ तो घर वाले क्या कहेंगे दोस्तों को वह कौन सा मुंह दिखाएगा। रामू शुरू से ही मध्यम श्रेणी का छात्र था। पारिवारिक परिस्थितियां ऐसी थी कि उसको पढ़ाई के साथ-साथ अनेकों जिम्मेदारी निभानी पड़ती थी। आज रामू का परिणाम आने वाला था सुबह से ही रामू मायूस था। उसके अंदर से बार-बार आवाज आ रही थी की असफलता ही उसका भाग्य है उसका जीवन बेकार है। इन्हीं विचारों के साथ-साथ वह गहरी सोच में डूबा ही था कि अचानक श्याम आ जाता है। और रामू को उसका रिजल्ट बताता है। जिसका डर था वही हुआ रामू का सेलेक्शन नहीं हुआ। रामू घोर अवसाद के कारण निर्णय नहीं ले पा रहा था वह सोच रहा था कि उसका जीवन बेकार है। उसने श्याम से कहा मेरी तो किस्मत ही खराब है मुझे जीने का कोई अधिकार नहीं है। इतना कहकर वह जोर-जोर से रोने लगा तभी श्याम ने कंधे पर मजबूती से हाथ रखते हुए बोला— मैं जानता हूं कि तुम इस बार भी फिर फेल हो गए हो। तुम्हें बार बार निराशा का सामना करना पड़ रहा है परंतु तुम्हें एक बात समझनी होगी कि निराशा किसी समस्या का हल नहीं है। निराशा पर विजय पा लेना ही असली इम्तिहान है। श्याम ने कहा जिंदगी में ऐसी अनेक असफलताओं का सामना करना पड़ेगा। जीवन में अनेकों इम्तिहान देने पड़ेंगे। अनेकों चुनौतियां आएंगी उनका सामना करने के लिए मजबूत बनना होगा। निराशा किसी समस्या का हल नहीं है। निराशा पर विजय पा लेना ही असली इम्तिहान होता है। सफलता का मूल मंत्र किसी भी कार्य को एकाग्रता से करने में निहित होता है। श्याम ने कहा कि तुम्हारा ध्यान पढ़ाई के साथ-साथ घर के कमजोर हालातो पर भी रहता है इसलिए तुम सफलता प्राप्त नहीं कर पा रहे। खुद को कोसना या बदनसीब कहना ठीक नहीं है। भाग्य उन्हीं का साथ देता है जो हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं। तुम्हें हर चुनौती को स्वीकार करना होगा। तब देखो कैसे सफलता मिलती है। श्याम की बातों से रामू के भीतर नई ऊर्जा का संचार हुआ और उसने मन ही मन संकल्प किया कि जब तक उसे सफलता नहीं मिल जाती वह हर चुनौती का डटकर मुकाबला करेगा। और जब तक सफलता नहीं मिल जाती तब तक वह हर चुनौती का सामना मजबूती से करेगा।उक्त बातें सिमा त्रिपाठी शिक्षिका ने कहा

rkpnews@somnath

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

5 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

23 hours ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

1 day ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

2 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

2 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

2 days ago