Friday, February 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशधूमधाम से मना चैत्र नववर्ष

धूमधाम से मना चैत्र नववर्ष

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर तहसील के थाना क्षेत्र लार के पटनेजी देव स्थान पर ग्रामीणों ने अखंड रामचरित मानस पाठ का शुभारंभ बुधवार को कराया था। गुरुवार को पूर्णाहुति के साथ चैत्र नववर्ष धूमधाम से मनाया।
देवाश्रम मठ लार के महंत स्वामी अभयानन्द ने इस अवसर पर श्राद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि सनातनधर्मियों का नव वर्ष चैत्र मास से शुरू होता है। आज राम नवमी का पर्व है। भगवान राम का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है।
अभय मिश्रा ने कहा कि दोगारी मिश्र से लेकर पटनेजी देव स्थान तक ग्रामीणों ने जिस प्रकार से सनातन की धर्मध्वजा लहराई व अभूतपूर्व है। अखंड मानस पाठ के बाद भव्य भंडारा का आयोजन हुआ जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य जनक कुशवाहा, ग्राम प्रधान गण तपनारायण, गोवर्धन सिंह, मनु गुप्ता, यशवंत सिंह, सुनील शाह व गांव के दिलीप दुबे,अरुण दुबे, अवनीश दुबे, रमेश दुबे कौशल दुबे, राहुल, भोला, चंदन, अंकुर टाइगर सहित सैकड़ों लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments