Categories: Uncategorized

चेयरमैन के बेटे ने पत्नी को मारी गोली गोली, हालत गंभीर हैं

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
कांट नगर पंचायत की अध्यक्ष मुनारा बेगम के बेटे शकील उर्फ नन्हे ने बुधवार को अपनी नर्सरी में पत्नी को बुलाकर गोली मार दी। गोली मारने के बाद शकील सीधे थाने पहुंचा और घटना के बारे में पुलिस को बताया। पुलिस नर्सरी पहुंची और घायल पत्नी को उठाकर सीएचसी ले गई, वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। कांट नगर पंचायत अध्यक्ष के बेटे नन्हे ने पुलिस को बताया कि 4 साल पहले शाहजहांपुर की रहने वाली निहार उर्फ रीना उम्र 28 वर्ष से उसने कोर्ट मैरिज की थी, उसका 2 साल का एक बेटा है। नन्हे ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी का चाल चलन ठीक नहीं था, वह एक व्यक्ति के संपर्क में थी। नन्हे की गैर मौजूदगी में उसके प्रेमी घर में रीना से मिलने आता था। निहार उर्फ रीना को जब नन्हें मना करता था तो वह झगड़े पर उतारू रहती थी, अभी कुछ दिन पहले से रीना ने अपने पति नन्हे पर तलाक का दबाव बढ़ा दिया और वह अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थी। रीना अपने साथ बेटे को भी नहीं ले जाना चाहती थी। वह उसे छोड़ देना चाहती थी। नन्हे ने बताया कि जब समझा समझा कर हार गया तब उसने अपनी पत्नी को गोली मारने का फैसला कर लिया।
इस मामले में पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया
नगर पंचायत अध्यक्ष के बेटे की सूचना पर पुलिस ने घायल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा है गोली महिला के
पेट और हाथ में लगी है तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

9 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

9 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

9 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

9 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

10 hours ago

“नैतिकता से कानून तक: माता-पिता की सेवा न करने पर सैलरी कटौती का नया सामाजिक संदेश”

पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…

10 hours ago