चेयरमैन प्रतिनिधि ने गौ पालन के लिये सौपी गायें

बड़हलगंज (राष्ट्र की परम्परा)
प्रदेश की योगी सरकार की गौपालन को बढ़ावा देने की महत्वाकांक्षी योजना के तहत नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि महेश उमर ने बड़हलगंज स्थित कान्हा गौशाला से 06 गौवंश दो लाभार्थियों को सौपा।
शुक्रवार को पशु चिकित्सा पशु अधिकारी विवेक कुमार,
पशुधन प्रसार अधिकारी कामेश्वर सिंह की मौजूदगी में अहिरौली निवासी संजू देवी पत्नी सुरेन्द्र यादव को चार और रामनगर डुमरी निवासी संजू यादव पत्नी सत्यनारायण यादव को दो गौवंश सौपा।
पशुधन प्रसार अधिकारी कामेश्वर सिंह ने बताया कि गौपालन को बढ़ावा देने की नीति के तहत प्रत्येक गौपालक को सरकार 50 रूपये प्रत्येक पशु के भरण पोषण का खर्च प्रदान करेगी। प्रत्येक माह इन पशुओं का पशु विभाग द्वारा निरीक्षण भी किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि आगामी 15 दिसम्बर से पशुओं की गंभीर बीमारी खुरपका व मुंहपका से बचाव के लिये जन जागरण और टीकाकरण अभियान भी समूचे जिले में चलाया जायेगा। चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने बताया की योगी सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिये प्रतिबद्ध है, पशुपालन को बढ़ावा इस प्रयास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि सरकार प्रत्येक पशु पर गौपालक को 04 प्रतिशत के मामूली ब्याज पर 75 हजार का ऋण दे रही है, जिससे किसान अपनी आर्थिक जरूरतों को पूरा कर सके। मामूली शुल्क पर पशुओं के बीमा की योजना भी चल रही है, जिसका लाभ उठा कर किसान आकस्मिक आपदा से बचे रह सकते है।
इस अवसर पर व्यापार मंडल के जिलाउपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण गुप्त, जनसेवा संस्था के महामंत्री सन्तोष जायसवाल, सुरेश उमर, पवन यादव समेत नगर पंचायत के अन्य कर्मी मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

मंदिर के पास पहुंचते ही पुलिस ने दबोचा, 10 किलो से अधिक गांजे के साथ तीन गिरफ्तार

बरहज रेलवे स्टेशन के पीछे 10.638 किलो गांजा बरामद, देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अपराधियों और…

1 hour ago

दिशा बैठक में गूंजे बरहज के मुद्दे, श्वेता जायसवाल ने अधिकारियों के सामने रखीं प्रमुख मांगें

दिशा की बैठक में नपा अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने उठाए जनहित के मुद्दे, पेयजल से…

6 hours ago

बिहार पंचायत चुनाव: EBC आरक्षण पर बड़ा अपडेट, पंचायतवार आंकड़ों से तय होगा हिस्सा

बिहार पंचायत चुनाव में EBC आरक्षण पर कवायद तेज, पंचायतवार तय हो सकता है हिस्सा…

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट जाने के बाद बढ़ा दबाव, रीतब्रत समेत 10 TMC विधायकों को नोटिस

सांकेतिक कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा)। तृणमूल कांग्रेस के भीतर जारी गुटीय विवाद के बीच पश्चिम…

6 hours ago

पुलिस का जनसंवाद के जरिए सुरक्षित माहौल बनाने पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने…

6 hours ago

नवजात की मौत पर हाईकोर्ट सख्त, यूपी की स्वास्थ्य व्यवस्था पर मांगा जवाब

सांकेतिक फोटो यूपी सरकार से चिकित्सा व्यवस्था सुधारने की कार्ययोजना तलब लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)।…

7 hours ago