Saturday, February 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशशिक्षक के सेवानिवृत्त होने पर समारोह पूर्वक विदाई

शिक्षक के सेवानिवृत्त होने पर समारोह पूर्वक विदाई

जैतीपुर/शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l बेसिक शिक्षा विभाग में वर्षों तक अपनी सेवाएं देकर छात्रों का उज्जवल भविष्य बनाने वाले कस्बे के शिक्षक धर्मवीर सिंह के शुक्रवार को सेवानिवृत्त होने पर विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। साथी शिक्षकों ने उनको माला पहनाकर विदाई दी। शिक्षक सुजीत सक्सेना ने कहा शिक्षक को राष्ट्र निर्माता की उपाधि दी गई है। आग्रह है कि वह सेवानिवृत्त के बाद भी आप बच्चों को जागरूक करते रहेगे।

कार्यक्रम में अध्यापक हरवीर सिंह, शैलेंद्र सिंह, सुरजीत सक्सेना, भुवनेश गुप्ता, निर्देश पाल सिंह, पर्वत राम, सर्वेश कुमार, राजीव कुमार सिंह आदि गणमान्य मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments