मतदाता सूची में डुप्लीकेसी के राहुल गांधी के दावे पर सीईओ यूपी का जवाब, कहा- तथ्य सही नहीं

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) ने विपक्ष के दावों को खारिज करते हुए स्पष्ट किया है कि राज्य की मतदाता सूची में गड़बड़ी नहीं पाई गई है।

दरअसल, नेता प्रतिपक्ष लोकसभा राहुल गांधी ने हाल ही में एक प्रेस कांफ्रेंस में दावा किया था कि उत्तर प्रदेश के दो मतदाता — आदित्य श्रीवास्तव पुत्र एसपी श्रीवास्तव और विशाल सिंह पुत्र महीपाल सिंह — का नाम न केवल यूपी बल्कि अन्य राज्यों की विधानसभाओं की मतदाता सूची में भी दर्ज है। उन्होंने 16 मार्च 2025 को भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से निकाले गए आंकड़े दिखाते हुए कहा था कि आदित्य श्रीवास्तव का नाम चार स्थानों पर और विशाल सिंह का नाम तीन स्थानों पर दर्ज है।

राहुल गांधी के अनुसार,आदित्य श्रीवास्तव का नाम मुंबई सब अर्बन की विधानसभा 158 जोगेश्वरी पूर्व, बेंगलुरु अर्बन की विधानसभा 174 महादेवपुरा के दो बूथों और लखनऊ पूर्व विधानसभा के एक बूथ पर दर्ज है।

विशाल सिंह का नाम बेंगलुरु की विधानसभा 174 महादेवपुरा के दो बूथों और वाराणसी कैंट विधानसभा के एक बूथ पर दर्ज है।

इन आरोपों के जवाब में सीईओ यूपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि लखनऊ पूर्व (विधानसभा 173) और वाराणसी कैंट (विधानसभा 390) में इन दोनों व्यक्तियों के नाम अंकित नहीं हैं। इस प्रकार, उत्तर प्रदेश से संबंधित जो तथ्य प्रस्तुत किए गए, वे सही नहीं पाए गए।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने साथ ही यह भी संकेत दिया कि राज्य की मतदाता सूची को लेकर सभी प्रक्रियाएं पारदर्शी और सटीक तरीके से संचालित की जाती हैं, और किसी भी तरह की गलत सूचना से बचना आवश्यक है।

Editor CP pandey

Recent Posts

8 साल पुराने हत्या मामले में आया बड़ा फैसला, मुख्य आरोपी को उम्रकैद

देवरिया में हत्या के मामले में बड़ा फैसला: मुख्य आरोपी को आजीवन कारावास, चार अन्य…

20 hours ago

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

3 days ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

3 days ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

3 days ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

4 days ago