नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) विदेश मंत्रालय ने सोमवार को पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर की अमेरिका यात्रा के दौरान की गई भारत विरोधी टिप्पणी पर कड़ा रुख अपनाया। मंत्रालय के प्रवक्ता ने पाकिस्तान को “परमाणु हथियारों से लैस एक गैरजिम्मेदार देश” बताते हुए कहा कि “परमाणु हथियार लहराना पाकिस्तान का दस्तूर है।”
विदेश मंत्रालय ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, “हमारा ध्यान पाकिस्तानी सेना प्रमुख द्वारा अमेरिका की यात्रा के दौरान कथित तौर पर की गई टिप्पणियों की ओर आकर्षित हुआ है। पाकिस्तान का इतिहास बताता है कि वह अपनी समस्याओं से ध्यान भटकाने और अंतरराष्ट्रीय समुदाय में दबाव बनाने के लिए परमाणु हथियारों का हवाला देता रहा है।”
प्रवक्ता ने यह भी दोहराया कि भारत अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क है और किसी भी उकसावे का जवाब देने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को आतंकवाद, आर्थिक संकट और आंतरिक अस्थिरता जैसी गंभीर चुनौतियों से निपटने पर ध्यान देना चाहिए, न कि भड़काऊ बयानबाज़ी करने पर।
सूत्रों के अनुसार, यह प्रतिक्रिया उस समय आई है जब जनरल असीम मुनीर ने कथित तौर पर अमेरिका में एक कार्यक्रम के दौरान भारत के खिलाफ बयान दिए थे। विदेश मंत्रालय का यह बयान भारत के सख्त कूटनीतिक रुख का संकेत माना जा रहा है।
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l सोमवार 15 जून 2026 को कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ की…
एसपी अभिजीत आर. शंकर ने किया शुभारंभ, रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित देवरिया…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ‘रक्तदान महादान’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…
सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…