अमित सिंह (IRRS) को केंद्र सरकार ने डेपुटेशन कार्यकाल को विस्तार दिया 27 मार्च 2027 तक के लिए

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सचिव अमित सिंह (IRRS) को केंद्र सरकार द्वारा उनके डेपुटेशन कार्यकाल को विस्तार दे दिया गया है। यह विस्तार 27 मार्च 2027 तक के लिए स्वीकृत किया गया है। इस संबंध में संबंधित विभाग द्वारा आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।

अमित सिंह भारतीय रेलवे सेवा (Indian Railway Railway Service – IRRS) के वरिष्ठ अधिकारी हैं और वर्तमान में उत्तर प्रदेश शासन में मुख्यमंत्री कार्यालय में सचिव के पद पर तैनात हैं। वे अपनी कार्यशैली, प्रशासनिक कुशलता और स्पष्ट निर्णय लेने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं। उनके कार्यकाल में मुख्यमंत्री कार्यालय की कार्यप्रणाली में उल्लेखनीय दक्षता और पारदर्शिता देखने को मिली है।

जानकारों के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ सचिव अमित सिंह की बेहतर समन्वयशीलता और प्रशासनिक तालमेल को देखते हुए यह एक्सटेंशन दिया गया है। इस निर्णय से राज्य सरकार को प्रशासनिक स्तर पर मजबूती मिलने की उम्मीद है।

यह एक्सटेंशन ऐसे समय में मिला है जब प्रदेश में कई बड़े योजनात्मक व रणनीतिक कार्यों को गति देने की जरूरत है। ऐसे में अमित सिंह जैसे अनुभवी अधिकारी की भूमिका और अधिक अहम हो जाती है।

Editor CP pandey

Recent Posts

किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी,धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय को देवरिया की कमान

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में किसान कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा…

6 hours ago

गांव-गांव पहुंचाया गया राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 3.0 का संदेश

आपसी सुलह-समझौते से मामलों के त्वरित और कम खर्चीले समाधान के लिए ग्रामीणों को किया…

10 hours ago

आगरा में 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना, 1200 से ज्यादा वोटर वाले बूथों पर DM की नजर; जानें पूरी समयसीमा

आगरा में जनगणना से लेकर वोटर लिस्ट से जननी सुरक्षा योजना का जाना DM मनीष…

10 hours ago

मां तरकुलहा देवी धाम में मां कात्यायनी की पूजा, दुर्गा सप्तशती पाठ के बाद बंटा प्रसाद

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शारदीय नवरात्रि के छठे दिन को पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां…

11 hours ago

समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों पर जोर, लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षात्मक विकास खंड हुजूरपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक मुख्य…

11 hours ago

तिरंगे को लेकर आमने-सामने सरकार और विपक्ष? CJP मार्च से पहले कार्रवाई, AAP से ममता-अखिलेश तक ने घेरा

फोटो X नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को ‘लहरा दो तिरंगा’…

11 hours ago