कोटेदार की मनमानी से 55 राशन कार्ड धारक वंचित, सप्लाई इंस्पेक्टर की जांच में बड़ा खुलासा


ग्रामीणों में भारी आक्रोश, आपूर्ति विभाग को सौंपी गई रिपोर्ट

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मिठौरा विकास खंड के ग्राम सभा नाथनगर में राशन वितरण में भारी गड़बड़ी का मामला सामने आया है। गांव की कोटेदार संतीरा देवी पत्नी रामानंद द्वारा पात्र गृहस्थी राशनकार्ड धारकों को लगातार अनाज से वंचित रखा गया। सप्लाई इंस्पेक्टर बालेश्वर मणि त्रिपाठी द्वारा की गई जांच में यह खुलासा हुआ है कि 55 से अधिक लाभार्थियों को तय मात्रा में राशन नहीं दिया गया, जबकि वितरण रजिस्टर में फर्जी ढंग से हस्ताक्षर दर्ज कर दिए गए थे।

स्थलीय निरीक्षण में यह भी सामने आया कि 20 से अधिक ग्रामीणों को 1 क्विंटल से ज्यादा राशन की कमी पाई गई और 10 से अधिक लाभार्थियों को महीनों से राशन नहीं दिया गया, बावजूद इसके कि रजिस्टर में उनका वितरण दर्ज था।

ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
गांव के राम कवल, बालेश्वर, जयराम, शंभू, सुरेश, असर्फी, सन्नी दुबे, रामकिशुन, बैतुल्लाह, मीरा, धर्मेंद्र, स्मिरिता आदि ने कोटेदार की शिकायत करते हुए बताया कि कई बार उन्हें कम तौल कर राशन दिया गया और कभी कहा गया कि स्टॉक नहीं आया है। कोटेदार द्वारा रजिस्टर में फर्जी तरीके से नाम दर्ज कर पूरा वितरण दर्शा दिया गया।

पैसे लेकर भी नहीं दिया राशन
गांव की महिलाओं ने आरोप लगाया कि कोटेदार ने राशन देने के नाम पर पैसे तो ले लिए लेकिन समय पर अनाज नहीं दिया गया। इससे गांव में कोटेदार के खिलाफ रोष फैल गया।

सप्लाई इंस्पेक्टर की पुष्टि
सप्लाई इंस्पेक्टर बालेश्वर मणि त्रिपाठी ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच की गई और कई लाभार्थियों से व्यक्तिगत रूप से पूछताछ भी की गई। जांच में कोटेदार की लापरवाही और मनमानी की पुष्टि हुई है। इस संबंध में रिपोर्ट तैयार कर आपूर्ति विभाग को सौंप दी गई है। आगे की कार्रवाई विभाग स्तर पर की जाएगी।

ग्रामीणों की मांग
ग्रामीणों ने कोटेदार को तत्काल निलंबित कर उसकी जगह ईमानदार व्यक्ति की नियुक्ति की मांग की है, ताकि पात्र लोगों को समय पर राशन मिल सके और अनियमितताओं पर अंकुश लगाया जा सके।

Editor CP pandey

Recent Posts

जल एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से सम्पन्न हुआ सरयू आरती कार्यक्रम

चित्तौरा झील तट पर श्रद्धालुओं ने लिया जल संरक्षण का सामूहिक संकल्प बहराइच (राष्ट्र की…

11 hours ago

महाराजा सुहेलदेव विजयोत्सव कार्यक्रम का भव्य समापन

सांसद बहराइच रहे मुख्य अतिथि, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। चक्रवर्ती…

11 hours ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई शांति समिति की बैठक

बकरीद को परंपरागत और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की अपील बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। ईद-उल-अजहा…

11 hours ago

CNG से हाइड्रोजन तक हर ईंधन पर सरकार की नजर, नया नियम लागू

कानूनी मापन व्यवस्था में ऐतिहासिक बदलाव: अब CNG, LPG और हाइड्रोजन पंपों पर नहीं होगी…

21 hours ago

मोहन सिंह सेतु का निर्माण पूर्ण कराये सरकार-कनकलता

बरहज(राष्ट्र की परम्परा)प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने22 मई को देवरिया आगमन के दौरान जनपद…

2 days ago

यूपी एस सी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न 25 केंद्रों पर 11,112 अभ्यर्थी शामिल

सीडीओ ,वीसी जीडीए व एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार रहे सक्रिय गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)संघ लोक सेवा…

2 days ago