Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशचंद्रयान की सफलता पर जिले में जश्न: पटाखे जला कर लोगों ने...

चंद्रयान की सफलता पर जिले में जश्न: पटाखे जला कर लोगों ने वैज्ञानिकों को दी बधाई

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत के लिए बुधवार का दिन बहुत ही गौरवशाली और ऐतिहासिक रहा। भारत द्वारा प्रक्षेपित चंद्रयान 3 के विक्रम लैंडर ने जैसे ही चंद्रमा की सतह को स्पर्श कियाl पूरा देश झूम उठा। लोगों ने तिरंगे के साथ भारत माता की जय, जय हो के नारों के साथ पटाखे जला कर जश्न मनायाl
इस अवसर पर युवा भाजपा नेता वैभव चतुर्वेदी ने कहा कि भारत की इस कामयाबी से देशवासियों का सिर गर्व से ऊंचा हुआ है। उन्होंने इस कामयाबी के लिए भारत के वैज्ञानिकों को बधाई दीl
उन्होंने चंद्रयान 3 के चंद्रमा के साउथ पोल पर सफलता पूर्वक लैंडिंग पर हर्ष व्‍यक्‍त करते हुए कहा कि भारतीय वैज्ञानिकों ने पूरे विश्‍व में देश का परचम लहराया है, इसके लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इसरो के वैज्ञानिको को कोटिश: बधाई।
डॉ प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने कहा कि चंद्रयान-2 के असलफता से सबक लेते हुए इसरो के वैज्ञानिको ने आज चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान की सफलतापूर्वक लैंडिंग कराकर यह साबित कर दिया है कि भारत के वैज्ञानिक और इंजिनियर पूरे विश्‍व में अपना महत्‍वपूर्ण स्‍थान रखते है। भारतीयो ने हर जगह अपने ज्ञान और कर्तव्‍य से देश का नाम रोशन किया है।
डॉ रमेश कुमार ने कहा कि चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग पर हमें को गर्व है। आज का दिन भारत के इतिहास में स्‍वर्णिम अक्षरों में लिखा जायेगा।
ज्ञातव्‍य है कि लोगों ने टीवी और मोबाइल पर चंद्रयान-3 का सफलतापूर्वक लैंडिंग का घंटो सजीव प्रसारण देखा। इसी क्रम में जिले के विभिन्न स्कूलों में भी बच्चों को चंद्रयान सफल लैंडिंग को देखाl
इस अवसर पर डा. के. एम. त्रिपाठी, डॉ. अमरनाथ पांडेय, रितेश त्रिपाठी, श्रीकृष्ण पांडेय, मनीष कुमार, दीपक सिंह, संदीप पाण्डेय, शालिनी मिश्रा, सीमा पांडेय, सुनीता गौतम, पूनम उपाध्याय, अजय कुमार आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए वैज्ञानिकों को बधाई दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments