प्राथमिक विद्यालय कईयां में मना गणेश चतुर्थी छात्राओं की प्रस्तुती ने मन मोहा

अमित त्रिपाठी
मऊ (राष्ट्र की परम्परा) प्राथमिक विद्यालय कइयाँ पर विद्यालय परिवार द्वारा गणेश चतुर्थी के दिन श्री गणेश भगवान जन्मोत्सव मनाया गया एवं विद्यालय की बच्चियों द्वारा नृत्य के माध्यम से गजानन की स्तूति की गयी। अंजनी कुमार सिंह ने बच्चों को भारत की भव्य सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने क्रम में भगवान गणेश के माहात्म्य से परिचित कराते हुए बताया कि भगवान गणेश को विघ्नहर्ता कहा जाता है। साथ ही किसी भी मांगलिक कार्य में गणेश जी को प्रथम देवता या प्रथम निमंत्रण देवता के रूप में भी पूजा जाता है, इसलिए गणेश चतुर्थी का दिन गणेश जी की स्तुति में विशेष माना जाता है। गणेश जी की पूजा-अर्चना करने से गणेश जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। विद्यालय की छात्राओं अंजलि,यासमीन, नंदिनी, अनुष्का, अंशु द्वारा प्रस्तुत नृत्य ने सबका मन मोह लिया। विद्यालय की शिक्षिकाओं अंजलि, नन्दिनी तिवारी, सरिता सिंह, मीना ने छात्र छात्राओं की तैयारी कराने व सजाने में विशेष योगदान दिया। प्रमुख रूप से लालसा सिंह, बृजेश, एकमी, शारदा, जयप्रकाश सिंह आदि उपस्थित रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

1 day ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

2 days ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

2 days ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

3 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

3 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

3 days ago