कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने पर मनाई खुशी

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l आल इंडिया महापद्मनंद कम्युनिटी एजुकेटेड एसोसिएशन जिला इकाई गोरखपुर के तत्वावधान में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री रहे जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत सरकार द्वारा भारत रत्न दिए जाने के ऐलान पर हर्ष व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ समाज के लोगों ने जिला अध्यक्ष जेपी नंद के नेतृत्व में शास्त्री चौक पर पटाखे फोड़कर, एक दूसरे को मिठाई खिलाई और बांटा। कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने के ऐलान पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को कोटिशः बधाई व हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए आभार व्यक्त किया है। जिला अध्यक्ष जेपी नंद ने कहा कि समाजवाद के सच्चे प्रणेता,महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, गुदड़ी के लाल, वंचितों, शोषितों, अति पिछड़ों के मसीहा, सामाजिक न्याय के प्रतिमूर्ति थे। बिहार में सर्व समाज के शैक्षणिक, आर्थिक, सामाजिक उत्थान के लिए कर्पूरी ठाकुर ने कार्य किया। इसीलिए उन्हें जननायक व जननेता कहा गया है। कर्पूरी ठाकुर बेदाग छवि वाले नेता रहे। उनकी ईमानदारी, सादगी का कोई जवाब नहीं है। कर्पूरी जी जैसा न तो कोई नेता हुआ और न होगा।
कार्यक्रम के इस अवसर पर रवि नंद, बचऊ नंद, रामकरन, रामाश्रय, रामानंद, शिवनाथ, गब्बर शर्मा, रिषी शर्मा, अरविंद शर्मा, प्रेम नारायण नंद, श्रीभागवत नंद, देवेन्द्र शर्मा, बैजनाथ शर्मा, उमेश शर्मा, विकास शर्मा, नकछेद नंद, संगम शर्मा समेत सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

11.4 करोड़ का छात्रवृत्ति घोटाला: CBI की बड़ी कार्रवाई, 5 राज्यों के नोडल अधिकारी, फर्जी संस्थान और छात्र आरोपी

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। दिव्यांग छात्रों के लिए चलाई जा रही छात्रवृत्ति योजना में…

2 hours ago

IPL 2025 में किसने बनाए सबसे ज्यादा रन? साई सुदर्शन नंबर-1, कोहली और SKY भी पीछे नहीं

दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 लीग Indian Premier League में हर सीजन कई बल्लेबाज अपने…

2 hours ago

पाकिस्तान की काबुल पर एयरस्ट्राइक: रिहायशी इलाकों और अस्पताल पर बमबारी, 400 लोगों की मौत

काबुल (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान की…

3 hours ago

कुशीनगर: विचारधारा आधारित संगठन ही मज़बूत सरकार का आधार : मदन गोविन्द राव

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत सामुदायिक भवन…

13 hours ago

आईजीआरएस और राजस्व वसूली की समीक्षा, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में आईजीआरएस पोर्टल पर…

14 hours ago

किशोरियों और महिलाओं के सम्मान से समाज को मिलेगी नई दिशा : जितेन्द्र

की लाइट फाउंडेशन द्वारा कार्यक्रम आयोजित, समाज में समानता व सम्मान का संदेश महराजगंज (राष्ट्र…

14 hours ago