यूपी दिवस पर जिला स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारम्भ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l उप क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया है कि उप्र खेल निदेशालय एवं जिला प्रशासन के तत्वाधान में ‘उत्तर प्रदेश दिवस 2024‘ के अवसर पर 24 से 26 जनवरी 2024 तक कबड्डी, खो-खो, वालीबाल बालक वर्ग तथा एथलेटिक्स बालक/बालिका वर्ग जिला स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारम्भ जिला समाज कल्याण अधिकारी महेन्द्र कुमार द्वारा किया गया। उप क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने अतिथि को बैच एवं बुके देकर स्वागत कियाl उसके उपरान्त मुख्य अतिथि द्वारा कबड्डी के खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया।
उत्तर प्रदेश दिवस-2024 के उपलक्ष्य में बुधवार को कबड्डी, बालक वर्ग की जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गयी जिसमे 08 टीमों ने प्रतिभाग किया जिसका परिणाम इस प्रकार है। प्रतियोगिता का पहला मैच ब्लूमिंग बड्स स्कूल (सीनियर) बनाम शिक्षा निकेतन के मध्य खेला गया जिसमें ब्लूमिंग बड्स स्कूल (सीनियर) ने 21-04 से विजय प्राप्त कियाl विजेता टीम की तरफ से आदित्य शुक्ला ने 08 अंक तथा आनन्द ने 06 अंक बनाये, प्रतियोगिता का दूसरा मैच ब्लूमिंग बड्स स्कूल (जूनियर) बनाम स्टेडियम खलीलाबाद के मध्य खेला गया। जिसमें स्टेडियम खलीलाबाद ने 12-08 से विजय प्राप्त किया विजेता टीम की तरफ से सत्येन्द्र ने 06 अंक एंव विवेक ने 04 अंक बनाये। प्रतियोगिता का तीसरा मैचा मौलाना आजाद इण्टर कालेज बनाम बयारे के मध्य खेला गया। जिसमें बयारे की टीम ने 24-15 से विजय प्राप्त किया विजेता टीम की तरफ से अनुराग ने 10 अंक एंव सत्यम ने 06 अंक बनाये एवं मौलाना आजाद इण्टर कालेज से मो0 दानिस ने 06 अंक का योगदान किया, प्रतियोगिता का चौथा मैचा धरैची बनाम हैसर के मध्य खेला गया। जिसमें हैसर की टीम ने 25-18 से विजय प्राप्त किया विजेता टीम की तरफ से ओमकार ने 10 अंक एंव अवधेश ने 08 अंक बनाये एवं धरैची के आदित्य यादव ने 12 अंक का योगदान किया। प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैचा ब्लूमिंग बर्ड स्कूल (सीनियर) बनाम हैसर के मध्य खेला गया। मैच बहुत ही रोमांचक रहा जिसमें हैसर की टीम ने 38-34 से विजय प्राप्त किया विजेता टीम की तरफ से अवधेश ने 08 एवं ओमकार ने 12 अंक बनाये एवं ब्लूमिंग बड्स स्कूल (सीनियर) टीम के आदित्य शुक्ला ने 25 अंक का योगदान किया इस तरह हैसर की टीम फाइलन में प्रवेश करने वाली पहली टीम बनी।
प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मैचा स्टेडियम खलीलाबाद बनाम बयारे के मध्य खेला गया। जिसमें स्टेडियम ने 40-11 से विजय प्राप्त किया विजेता टीम की तरफ से सत्येन्द्र ने 12 अंक एंव विवेक ने 15 अंक बनाये। बयारे की टीम की तरफ से राज गौड ने 03 सोहन लाल ने 07 अंक बनाये।
इस अवसर पर जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव रमेश प्रसाद, जिला फुटबाल संघ के सचिव बी0के0 विश्वास, जिला वालीबाल संघ के सचिव चन्द्रबली यादव व स्टेडियम के समस्त कर्मचारी एवं खेल प्रेमी मौजूद थे। जनपद के 08 टीमों ने कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

10 hours ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

22 hours ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

1 day ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

1 day ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

2 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

3 days ago