देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। वैसे तो लोग अपने या अपनो के जन्मदिन पर महंगी महंगी पार्टी का सौख रखते हैं,जिसके जन्मदिन पर जितनी बड़ी पार्टी उसका उतना बड़ा समाज मे नाम,ये आजकल का स्टेटस सिम्बल बन गया है।
वहीं समाज मे दूसरे विचारधारा के लोगों को भी कमी नहीं है जो अपनी खुशी दूसरों को खुशी देकर मनाते हैं।ऐसे ही एक परिवार देवरिया जिले के सलेमपुर महिला चौकी की इन्चार्ज प्रियंका मिश्रा ने किया।उनकी बेटी वीरा पाण्डेय ने अपनी जीवन के 4 वर्ष पूरे कर लिए,तो उनके परिजनों ने ये फैसला किया कि ये खुशी हम अकेले और अपने खास लोगों के बीच न मनाकर वृद्धाश्रम में असहाय बुजुर्गों के बीच खुशियों को बांटकर मनाया जाए। आपको बताते चलें कि बिटिया वीरा और उनकी मां प्रियंका मिश्रा दोनों का जन्म एक ही दिन हुआ है तो ये खुशी दुगनी हो गई।
उन्होंने सुबह से ही गरीबों में मिठाई व वृद्धाश्रम में जाकर फल ,मिठाई और कम्बल बाँटकर बेसहारा हुए वृद्ध जनों का आशीर्वाद लिया। इससे समाज मे एक संदेश भी जाता है कि हमेशा अपनी खुशियों को अपने बीच ही न रहने दें,बल्कि दूसरों जरूरत मंद के साथ भी खुशियों को बांटे, क्योंकि खुशियां बाटने से खुशियां बढ़तीं हैं।
इबोला का नया वैश्विक खतरा: कोरोना के बाद फिर दहशत की आहट, WHO अलर्ट के…
हजार आवेदन, 140 सपने और पूर्वांचल की नई उड़ान: जागृति इन्क्यूबेशन कोहोर्ट 2026-27 का भव्य…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)।जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के पादरी बाजार क्षेत्र स्थित मानस विहार कॉलोनी के छात्र…
सोशल मीडिया पर भ्रामक फोटो-वीडियो डालने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: एसपी संत कबीर नगर…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शुक्रवार को मोहन सेतु के पास सरयू नदी में नहाने गए तीन किशोरों…