सीडीओ ने की विकास से सम्बन्धित कार्यो की समीक्षा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री के विकास प्राथमिकता से सम्बन्धित कार्यो की समीक्षा विकास भवन के गाँधी सभागार में की गई। अधिशासी अभियन्ता, जल निगम ग्रामीण परियोजना प्रबंधक सेतु निगम, अधिशासी अधिकारी, नगरपालिका परिषद, देवरिया बिना किसी कारण बताये बैठक में अनुपस्थित थे। इन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये गये।
आपरेशन कायाकल्प एवं महिला निराश्रित पेंशन योजना की प्रगति खराब पाये जाने पर जिला विकास अधिकारी को मॉनीटरिंग अधिकारी नियुक्त करने एवं प्रत्येक सप्ताह रिपोर्ट प्राप्त कर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये । शहरी प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति को बढ़ाने हेतु परियोजना अधिकारी, डूडा को कड़े निर्देश दिये गये । श्रम एवं स्वतः रोजगार देवरिया को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, मनरेगा में मानव दिवस की प्रगति बढ़ाने हेतु निर्देश दिये गये।
जिला समाज कल्याण अधिकारी को सामूहिक विवाह में समुचित व्यवस्था कराने हेतु निर्देश दिये गये। सहायक निबंधक (सहकारी समितियों) को दीर्घकालीन ऋण वसूली की खराब प्रगति पाये जाने पर स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिये गये। अवशेष 67 पंचायत भवन का निर्माण शीघ्र पूर्ण कराने तथा जिन ग्राम पंचायतों में भूमि उपलब्ध नहीं है, विशेष प्रयासकर ग्राम पंचायत के प्रस्ताव मँगवाने हेतु जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिये गये। सहायक अभियन्ता, (ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग ) को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में एक सड़क का अनुबंध नही हो पाने हेतु शीघ्र प्रयासकर पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये । प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना में व्यय धनराशि कम है। उपलब्ध धनराशि को ससमय व्यय कराने हेतु सहायक निदेशक मत्स्य को निर्देश दिये गये । प्रबंधक, दुग्ध विकास को पुर्नगठित समितियों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये । कौशल विकास मिशन की प्रगति खराब पाये जाने पर प्राचार्य, आई०टी०आई० को प्रगति बढ़ाये जाने हेतु कड़े निर्देश दिये गये।
वृद्वावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन व दिव्यांग पेंशन में आधार सीडिंग की प्रगति खराब पाई गई। जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला प्रोवेशन अधिकारी जिला दिव्यांगजन अधिकारी को शत-प्रतिशत आधार सीडिंग पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये।

rkpnews@somnath

Recent Posts

बरहज में बूथों का दौरा: सपा जिला उपाध्यक्ष ने जानी मतदाता सूची की स्थिति

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को सभी बीएलओ को अपने-अपने…

3 hours ago

डीएम के निर्देश पर उच्चस्तरीय जांच, आरोपित कर्मचारी निलंबित

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…

5 hours ago

देवरिया में विशेष पुनरीक्षण अभियान तेज, डीएम ने कहा- मतदाता सूची में त्रुटि बर्दाश्त नहीं

देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…

5 hours ago

अभिमान शोभा नहीं देता

ज़िन्दगी का तराना कभी भीअपना स्वरूप बदल देता है,इसलिए हमें किसी तरह काअभिमान शोभा नहीं…

5 hours ago

बहराइच: होली–रमजान को लेकर प्रशासन सतर्क: एसडीएम की अध्यक्षता में तीन थानों में पीस कमेटी बैठक

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी त्योहार होली और रमजान को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न…

6 hours ago

बरहज: सरयू घाट पर स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान का सफल आयोजन, जनभागीदारी पर जोर

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्वच्छ भारत मिशन 2025-26 के अंतर्गत रविवार 22 फरवरी 2026 को…

6 hours ago