एक सप्ताह में पेंशनधारियों का आधार कार्ड फीड करें- डीएम

बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी ने एक सप्ताह के भीतर वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन के लाभार्थियों का आधार कार्ड फीड कराने का निर्देश सभी खण्ड विकास अधिकारियों को दिया है। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि दिव्यांग पेंशन के अवशेष 1444, लाभार्थियों का आधार फीडिंग तत्काल सुनिश्चित कराई जाए। उल्लेखनीय है कि दिव्यांग पेंशन के 12,000 से अधिक पेंशन के लाभार्थी हैं।
उन्होंने निर्देश दिया है कि, पंचायत सहायकों के माध्यम से डोर टू डोर अभियान चलाकर आधार फीडिंग का कार्य कराया जाए। उन्होंने बताया कि आधार से ना जोड़ने पर लाभार्थी को पेंशन प्राप्त नहीं हो पाएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत विवाह कार्यक्रम का आयोजन कराकर लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया है।
मत्स्य पालन हेतु पट्टा आवंटन की समीक्षा में उन्होंने पाया कि 4000 हेक्टेयर के सापेक्ष 935 हेक्टेयर तालाबों का पट्टा आवंटित हो पाया है। जिलाधिकारी ने कहा कि, जनपद में मत्स्य पालन की अपार संभावनाएं हैं। इसको ध्यान में रखते हुए सभी तालाबों का पट्टा आवंटित किया जाए। उन्होंने तहसीलवार तालाबों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है तथा कौशल विकास मिशन की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि, चार ट्रेनिंग पार्टनर के माध्यम से आठ प्रशिक्षण केंद्र संचालित किए जा रहे हैं, इसका जिला स्तरीय अधिकारियों के माध्यम से सत्यापन कराया जाए।
पशुपालन विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने गौशालाओं को सक्रिय करने तथा उसमें पशुओं को संरक्षित किए जाने की स्थिति पर असंतोष व्यक्त करते हुए, निर्देशित किया है कि सभी गौशालाओं में उसकी क्षमता के अनुसार पशु रखे जाएं, उनके चारे एवं पानी की मुकम्मल व्यवस्था हो तथा ठंड से बचाव के लिए उपाय किए जाएं। उन्होंने परशुरामपुर ब्लाक के उदवतपुर गौशाला तथा गौर ब्लाक के कठोतिया सऊदी गौशालाओं को 15 दिन के भीतर चालू करने का निर्देश दिया। उन्होंने यहां पर चारे के लिए नैपियर घास उगाने के लिए भी कहा है। जिले में कुल 113 गौशाला संचालित है। उन्होंने दुबौलिया तथा बनकटी खण्ड विकास अधिकारियों को गौशाला संचालन में रूचि न लिए जाने पर चार्जशीट जारी करने का निर्देश दिया है। बस्ती सदर में भी गौशालाओं की स्थिति सही ना पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त किया है।
अटल आवासीय विद्यालय के निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने 28 फरवरी तक पूरा करके, हैंड ओवर करने का कार्यदाई संस्था पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिया है। उन्होंने अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया कि कार्य पूरा करने की साप्ताहिक कार्य योजना भी प्रस्तुत करें। उल्लेखनीय है कि इस शैक्षणिक सत्र से इस विद्यालय में पठन-पाठन शुरू किया जाएगा। अधिशासी अभियंता आशुतोष सिंह ने बताया कि बालिका छात्रावास छोड़कर सभी निर्माण कार्य 28 फरवरी तक पूरे हो जाएंगे। उल्लेखनीय है कि लगभग 72 लाख रुपए की लागत से 17.70 एकड़ भूमि में अटल आवासीय विद्यालय का निर्माण कराया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने सभी 14 ब्लॉक के सामुदायिक शौचालय का, पीपीटी के माध्यम से निर्माण कार्य एवं उसकी गुणवत्ता को परखा। उन्होंने सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे स्वयं शौचालयों का पीपीटी का निरीक्षण करें तथा उसमें सुधार कराएं। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि खराब शौचालय वाले सहायक विकास अधिकारी पंचायत को कारण बताओ नोटिस जारी करें। डीपीआरओ स्वयं सुधार कार्यों का मॉनिटरिंग करें।जहां पर पानी की टंकी नहीं लगी है, वहां पर पानी की टंकी लगाएं तथा प्रत्येक शौचालय में रनिंग वाटर की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं।
बैठक का संचालन अर्थ एंव संख्याधिकारी मो0 सादुल्लाह खॉ ने किया। बैठक में सीडीओ डा. राजेश कुमार प्रजापति, सीएमओ डा. आर.पी. मिश्रा, डीडीओ अजीत श्रीवास्तव, डीसी मनरेगा संजय शर्मा, डीसी एनआरएलएम रामदुलार, सभी जिला स्तरीय अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारीगण उपस्थित रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

RRB NTPC परीक्षा के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, गोरखपुर-लखनऊ और वाराणसी रूट पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

रेलवे का बड़ा फैसला, परीक्षा अवधि में अनारक्षित विशेष ट्रेनों का संचालन; हजारों अभ्यर्थियों को…

7 hours ago

UP Weather Update: नोएडा-वाराणसी समेत 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, लखनऊ में मौसम रहेगा साफ

पश्चिमी और पूर्वी यूपी में बदला मौसम, कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं के…

7 hours ago

पटना के मसौढ़ी में पुलिस टीम पर फायरिंग, SHO और ASI घायल; इलाके में हाई अलर्ट

अपहरण की सूचना पर पहुंची पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश के घायल…

7 hours ago

मुहर्रम को लेकर गोरखनाथ पुलिस अलर्ट पीस मीटिंग कर पुलिस ने दिए कड़े निर्देश

अपील-परंपरागत तरीके से पूर्व की भांति इस बार भी मुहर्र मनाएंगे गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l मुहर्रम…

19 hours ago

प्रेस क्लब के मंच पर विकास और कानून व्यवस्था पर मंथन

डीएम दीपक मीणा बोले—गोरखपुर तेज़ी से बदल रहा, चुनौतियों के बीच विकास की नई रूपरेखा…

19 hours ago

कलश यात्रा में उमड़ी आस्था, श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का हुआ मंगलारंभ

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्गीय सोनमती देवी की पावन स्मृति में जिले ग्राम रजहीनवा, पोस्ट-कुसम्हिया…

19 hours ago