विभिन्न प्रकार के पेंशन व विवाह योजनाओं की सीडीओ ने की समीक्षा बैठक

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार द्वारा गूगल मीट के माध्यम से समस्त प्रकार के पेंशन एवं मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की प्रगति की समीक्षा की गयी।
निराश्रित महिला पेंशन /विधवा पेंशन योजनान्तर्गत विकास खण्ड देसही देवरिया में 18, रामपुर कारखाना 12 तथा गौरीबाजार में 08 आवेदन पत्र खण्ड विकास अधिकारी, के पोर्टल पर लम्बित पाया गया। जिन्हें दो दिन के अन्दर निस्तारण करने के निर्देश दिये गये।
कन्या सुमंगला योजना-योजनान्तर्गत विकास खण्ड भटनी में 15 तथा पथरदेवा में 07 आवेदन पत्र खण्ड विकास अधिकारी के पोर्टल पर लम्बित पाया गया। जिन्हें 2 दिन के अन्दर निस्तारण करने के निर्देश दिए गये।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना- सभी खण्ड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी (स०क०) को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक विकास खण्ड से 20-20 पात्र जोड़ों का चयन करते हुए आवेदन पत्र जांचोपरान्त समस्त औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए पांच दिवस के अन्दर जिला समाज कल्याण अधिकारी, कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

1 day ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

1 day ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago