कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को सीडीओ ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार की अध्यक्षता में कारगिल विजय दिवस एवं जिला सैनिक बन्धु की बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों एवं भूतपूर्व सैनिकों ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आज अमर शहीदों को नमन करने के लिए पूरा देश आज के दिन को कारगिल विजय दिवस के रूप में मना रहा है। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि कारगिल में शहीद हुए सैनिकों का बलिदान हमें अपने कार्याे के प्रति ईमानदार और निष्ठावान तो बनाता ही है, साथ ही अपने देश के प्रति अपने कर्तव्य का बोध भी कराता है।
इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी द्वारा शहीद सैनिकों के त्याग और बलिदान की महत्ता पर विस्तृत जानकारी दिया गया एवं देश प्रेम की भावना जागृत किये जाने हेतु इस बिन्दु पर प्रकाश डाला गया तथा इस अवसर पर शहीद सैनिकों के परिवार शहीद सिपाही सत्यवान सिंह, वीर चक्र के दोनों भाइयों अमर सिंह उम्र 84 वर्ष तथा विजय बहादुर सिंह उम्र 80 वर्ष ग्राम घोरांग को तथा वीर नारियों मंजू यादव, श्रीमती वीना राय, श्रीमती विदोत्मा देवी, शान्ती देवी, शाहजहाँ बेगम, इन्द्रावती, सत्ती देवी, रत्ना देवी को मुख्य विकास अधिकारी, उपजिलाधिकारी खलीलाबाद, पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी द्वारा साल भेंट करके सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 अनिरूद्ध कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी सदर शैलेश दूबे, सीओ0 यातायात केशव नाथ, भूतपूर्व सैनिक यदुन्नदन मिश्र, कपिलदेव तिवारी, जितेन्द्र बहादुर सिंह, शैलेन्द्र यादव, चन्द्रमान भारती, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित आदि भूतपूर्व सैनिक एवं उनके परिवार की वीर नारियां उपस्थित रही।
नफरत की राजनीति पर तीखा प्रहार, लोकतंत्र बचाने का आह्वान सत्य, विवेक और मानवीय मूल्यों…
पुतलों का दहन नहीं, मन और समाज में छिपी बुराइयों का संहार ही दशहरे का…
देवरिया में मिठाई की दुकानों पर ‘टुडे’ का खेल! पुरानी मिठाई को ताजा बताकर बेचने…
ग्राहक के दो रुपये लौटाने से इनकार पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग का बड़ा आदेश; जानिए…
यूपी विधान परिषद चुनाव 2026: वोट डालने से पहले जरूर जान लें ये जरूरी बात!…
फोटो सौजन्य से पीके तीन बच्चों को छोड़ प्रेमी संग गई थी महिला, मौत के…