मुख्य सेविका पद पर पदोन्नत आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को बांटी गई नियुक्ति पत्र

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । जनपद में आांगनबाड़ी कार्यकत्री के पद से मुख्य सेविका के पद से मुख्य सेविका के पद पदोन्नत हुई ,अभ्यर्थियों को विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एम.एल.सी. डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी व मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना द्वारा पदोन्नत हुई कार्मिकों को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया।
उल्लेखनीय है कि बाल विकास परियोजना चित्तौरा अनतर्गत छावनी सरकार में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री मुक्ता देवी तथा बाल विकास परियोजना फखरपुर के तहत अकबरपुर बुजुर्ग-प्रथम में ऑगनाबाड़ी कार्यकत्री मंजू शुक्ला का प्रमोशन मुख्य सेविका के पद पर किया गया ।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए एम.एल.सी. डॉ. त्रिपाठी ने मुख्य सेविका के पद पर चयनित होने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बधाई देते हुए कहा कि पूर्व की भांति ही अपने उत्तर दायित्वों का निर्वाहन पूरी निष्ठा के साथ करती रहें। सीडीओ कविता मीना ने ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण में आंगनबाड़ी केन्द्रों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहॉ कि केन्द्र पर आने वाले लक्षित बच्चों व महिलाओ को सुपोषित बनाएं। मीना ने कहा कि गर्भवती एवं धात्री महिलाओं एवं लक्षित बच्चों को स्वस्थ व पोषित रखने में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों एवं केन्द्रों की भूमिका अत्यन्त महत्वपूर्ण है। सीडीओ ने कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्त्रियों का आहवान किया पदोन्नति का लाभ प्राप्त करने वाली कार्यकत्रियों से प्रेरणा प्राप्त कर अच्छा कार्य कर स्वयं भी प्रमोट होने का प्रयास करें। सीडीओ ने पदोन्नत मुख्य सेविकाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी राजकपूर, बाल विकास परियोजना अधिकारी पयागपुर, महसी, फखरपुर, चित्तौरा, मिंहीपुरवा, रिसिया एवं नगर के साथ मुख्य सेविका पद पर चयनित ऑगनाबाड़ी कार्यकर्त्रियों के परिजन सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

23 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

23 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago