सीडीओ ने आयोजित चौपाल दिवस में किया प्रतिभाग

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार द्वारा ग्राम पंचायत बतरौली पाण्डेय, विकास खण्ड- देवरिया सदर में आयोजित चौपाल दिवस में प्रतिभाग किया गया।
चौपाल के समय पंजिका में कुल 04 प्राप्त आवेदन पत्रों का अंकन किया गया था, जिसमें रामसुरत प्रसाद पुत्र रामबडाई, सूर्यवंशी पुत्र भजन द्वारा परिवार रजिस्टर की माँग की गयी थी जिससे उपस्थित ग्राम सचिव शिखा मल्ल को निर्देशित किया गया की परिवार रजिस्टर की नकल सम्बन्धित को उपलब्ध कराये। रामकरन सिंह, प्रधानाध्यापक बतरौली पाण्डेय द्वारा विद्यालय की जमीन की पैमाइश हेतु आवेदन दिया गया था। उपस्थित लेखपाल अनुप विश्वकर्मा को निर्देशित किया गया कि प्राथमिक विद्यालय की पैमाइश कर विद्यालय की भूमि का सीमांकन कर दिया जाय। ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान द्वारा प्राथमिक विद्यालय सिरसिया से ग्राम पंचायत सिरसिया तक इण्टरलाकिंग कार्य कराने हेतु माँग की गयी। उपस्थित खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि सड़क की पैमाईस कर मनरेगा एवं अन्य मद से इण्टरलाकिंग का कार्य कराना सुनिश्चित करे।
चौपाल में ग्रामवासियों द्वारा बताया गय कि ग्राम पंचायत में पुष्टाहार का नियमित वितरण किया जाता है। उपस्थित ऑगनबाडी कार्यकत्री एवं सहायिका को निर्देशित किया गया कि बच्चों तथा गर्भवती महिलाओं को पुष्टाहार वितरण नियमित करते रहें।
ग्राम पंचायत बतरौली में वृद्धावस्था के 29 तथा राजस्व ग्राम सिरसिया में 27, ग्राम पंचायत बतरौली में निराश्रित पेंशन के 23 तथा राजस्व ग्राम सिरसिया में 02, ग्राम पंचायत बतरौली में दिव्यांग पेंशन के 12 तथा राजस्व ग्राम सिरसिया में 02 लाभार्थी है। ग्राम सचिव को निर्देशित किया गया कि जिन लाभार्थियों का आधार कार्ड पेंशन से लिंक नहीं हुआ है, उनका आधार कार्ड प्राप्त करते हुए तत्काल जिला मुख्यालय को प्रेषित करें।
इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी, देवरिया सदर, सहायक विकास अधिकारी (पं०) देवरिया सदर, सहायक श्रमायुक्त ग्राम सचिव, ग्राम प्रधान, प्रधानाध्यापक, आर्गेनबाडी कार्यकत्री निर्मला देवी एवं अन्य विकास खण्ड स्तरीय अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित थे।

rkpshomnath

Recent Posts

ईवीएम प्रदर्शन केंद्र से मतदाताओं को मिलेगी मतदान प्रक्रिया की जानकारी

तहसील मुख्यालय पर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ, ईवीएम की कार्यप्रणाली समझाने की पहल बलिया (राष्ट्र…

12 hours ago

खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार यादव को भावभीनी विदाई, नवागत जयप्रकाश मौर्य का भव्य स्वागत

बरहज (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज स्थित बीआरसी सभागार में नवागत खंड शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश मौर्य…

12 hours ago

गुम मोबाइल बरामदगी में महराजगंज पुलिस की बड़ी सफलता, 101 लोगों को लौटाई खुशियां

आठ महीने में 844 मोबाइल बरामद, 2.31 करोड़ रुपये की कीमत के फोन उनके मालिकों…

12 hours ago

लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर मतदाता की भागीदारी जरूरी : डीएम

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। लोकतंत्र की मजबूती प्रत्येक मतदाता की सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती…

12 hours ago

ग्राम रोजगार सेवकों ने आंदोलन का बिगुल फूंका, 3 दिसंबर को विधानसभा घेराव की चेतावनी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। वर्षों से लंबित मांगों और शासन की कथित अनदेखी से नाराज…

12 hours ago

जनगणना-2027 के स्व-गणना अभियान को गति, प्रचार वाहन रवाना

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना प्रक्रिया को लेकर नागरिकों में…

13 hours ago