सीडीओ ने ग्राम पंचायत खुखुन्दू में आयोजित चौपाल दिवस में किया प्रतिभाग

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार द्वारा ग्राम पंचायत खुखुन्दू, विकास खण्ड-भलुअनी में आयोजित चौपाल दिवस में प्रतिभाग किया गया।
चौपाल के समय पंजिका में कुल 08 प्राप्त आवेदन पत्रों का अंकन किया गया था, जिसमें सुभावती पत्नी गनेश, कुसमावती देवी पत्नी सोहन, सरला पत्नी रमेश द्वारा प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण) की मांग की गयी है। ग्राम सचिव को निर्देशित किया गया कि इनकी पात्रता की जाँच कराकर नियमानुसार कार्यवाही करें।
ग्रामवासियों द्वारा बताया गया कि इस ग्राम पंचायत में वर्ष 1980 से पानी की टंकी बनी हुई तथा तथा पाईप बिछाया गया है, परन्तु बहुत ही पुराना होने के कारण प्रत्येक घर में पानी नहीं पहुँच रहा है। अधिशासी अभियन्ता, जल निगम (ग्रामीण) को निर्देशित किया गया कि इसकी जाँच कराकर प्रत्येक घर में पानी कनेक्शन देते हुए पानी सप्लाई करायें।
चौपाल में ग्रामवासियों द्वारा बताया गया कि ग्राम पंचायत में पुष्टाहार का नियमित वितरण नहीं किया जा रहा है। मौके पर उपस्थित सुपरवाईजर द्वारा बताया गया कि पिछले 3 माह से पुष्टाहार नहीं आ रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी, देवरिया को निर्देशित किया गया कि इसकी जाँच कर आवश्यक कार्यवाही करें। ग्राम में राजेश पटेल के घर के पास स्थापित हैण्डपम्प से दूषित पानी निकलने का शिकायत किया गया है। जिस पर ग्राम सचिव को निर्देशित किया गया कि इसकी जाँच कराकर यदि रिबोर योग्य हैण्डपम्प हो तो उसका रिबोर करायें। ग्रामवासियों द्वारा इस ग्राम पंचायत में मठिया मन्दिर के पास अमृत सरोवर बनाये जाने की मांग की गयी। उपायुक्त, श्रम रोजगार देवरिया को निर्देशित किया गया कि इसे दिखवाते हुए आवश्यक कार्यवाही कराया जाना सुनिश्चित करें।
इस ग्राम पंचायत में वृद्धावस्था के 174, निराश्रित पेंशन के 78 एवं दिव्यांगजन पेंशन के 58 लाभार्थी हैं। ग्राम सचिव को निर्देशित किया गया कि जिन लाभार्थियों का आधार कार्ड पेंशन से लिंक नहीं हुआ है, उनका आधार कार्ड प्राप्त करते हुए तत्काल जिला मुख्यालय को प्रेषित करें।
चौपाल के समय खण्ड विकास अधिकारी, भलुअनी, सहायक विकास अधिकारी (पं०), भलुअनी, ग्राम सचिव अनिल कुमार, ग्राम प्रधान संगीता देवी अन्य अन्य ग्राम स्तरीय कर्मचारी उपस्थित थे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

17 hours ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

18 hours ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

18 hours ago

विज्ञान और कहानी के संगम से निखरी बच्चों की प्रतिभा, ‘एससीआई-टेल्स 2026’ का भव्य आयोजन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित 'एससीआई-टेल्स 2026 (साइंस, क्रिएटिविटी एंड…

18 hours ago

इस्तीफे की खबर पर छात्रों का जश्न पुलिस ने लिया हिरासत में

इंदिरा बाल विहार में मिठाई बांटकर मना रहे थे खुशी, अचानक पहुंची पुलिस गोरखपुर(राष्ट्र की…

18 hours ago

यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल हुआ सारनाथ, वैश्विक पहचान को मिली नई ऊंचाई

नवनीत मिश्र उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक एवं बौद्ध आस्था के प्रमुख केंद्र सारनाथ को यूनेस्को…

19 hours ago