संरक्षित खेती पर दो दिवसीय प्रशिक्षण का किया गया आयोजन

संरक्षित खेती पर दो दिवसीय प्रशिक्षण का किया गया आयोजनबहराइच (राष्ट्र की परम्परा)आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र नानपारा द्वारा गाँव उतरौला, ब्लॉक-रसिया संरक्षित खेती पर दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस अवसर पर केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. के. एम. सिंह ने किसान भाइयों को संरक्षित खेती में सिंचाई तथा उर्वरक देने की उचित विधि से अवगत कराया साथ अपने शुभ हाथों से इस अवसर पर प्रगतिशील कृषक सरवर के पॉलिहाउस का उद्घाटन किया गया । केंद्र के पादप प्रजनन वैज्ञानिक डॉ अरुण कुमार ने संरक्षित खेती के उद्देश्य, उसकी विभिन्न संरचनाएँ एवं संरक्षित खेती से होने वाले लाभ के बारे में बताया। केंद्र की पौध संरक्षण वैज्ञानिक डॉ. हर्षिता ने संरक्षित खेती में कीट-रोग एवं खरपातवार प्रबंधन के बारे मेंं विस्तृत चर्चा की। डॉ. एस.बी. सिंह ने संरक्षित खेती के उत्पाद के उचित मार्केट के बारे में किसानों को अवगत कराया। इस अवसर पर सायरा बानो, राम छबीले वर्मा, प्रदीप वर्मा, मनोज कुमार, राम छबीले वर्मा, राजाराम, तुलसीराम, मन्नान खान, जमील खान, सबीना, रेशमा, सुंदरलाल आदि किसान उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

6 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

6 hours ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

1 day ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

1 day ago