पल्स पोलियो अभियान कार्यक्रम का सीडीओ ने किया शुभारंभ

पोलियो का खतरा अभी टला नहीं, बच्चों को दवा पिलाने से ही होगा बचाव:सीडीओ

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज से सम्बद्ध जिला अस्पताल के एमसीएच विंग से रविवार से पल्स पोलियो अभियान अभियान का शुभारंभ सीडीओ प्रत्यूष पाण्डेय ने बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाकर किया। पहले दिन बूथ दिवस मनाया गया जिसमें 1759 बूथ के जरिये शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पल्स पोलियो से बचाव की दवा पिलाई गयी।


इस मौके पर सीडीओ प्रत्यूष पाण्डेय ने कहा कि इजरायल में वर्ष 1989 के बाद वर्ष 2022 में पोलियो के केस पाए गए । मोजाम्बिक में इसी साल पोलियो के मामले रिपोर्ट हुए हैं। पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी पोलियो के केस निकले हैं । ऐसी स्थिति में देश के अन्य बारह राज्यों के साथ साथ प्रदेश के 50 जिलों में भी पल्स पोलियो अभियान की शुरूआत की गई। पल्स पोलियो का वायरस जब तक किसी भी देश में बचा हुआ है, सभी देशों को बचाव के उपाय करने होंगी । इसी उद्देश्य से देश के 12 संवेदनशील राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली में इस बार 10 दिसम्बर को पोलियो के लिए उप राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस मनाया जा रहा है ।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश झा ने बताया कि 944 टीम सोमवार से 15 दिसम्बर तक घर घर जाकर दवा पिलाएंगी। जो बच्चे छूट जाएंगे उन्हें 17 दिसम्बर को बी टीम दवा पिलाएगी । इस बार 5.15 लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि पल्स पोलियो का ड्रॉप बच्चों को जन्म के समय भी पिलाया जाता है। इसके बाद छह, दस और चौदह सप्ताह पर बच्चों को यह ड्रॉप पिलायी जाती है। इसकी बूस्टर डोज सोलह से चौबीस महीने की उम्र में दी जाती है । यह सभी डोज नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के तहत सरकारी अस्पतालों और टीकाकरण सत्रों पर दिये जाते हैं। इनके अलावा भी अभियान के दौरान बच्चों द्वारा दवा का सेवन अनिवार्य है।
इस मौके पर मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ राजेश बरनवाल, सीएमएस डॉ एचके मिश्रा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ संजय गुप्ता, अरबन नोडल अधिकारी डॉ आरपी यादव, यूनिसेफ के डीएमसी अरशद जमाल, डीसीपीएम राजेश गुप्ता, एआरओ राकेश चंद प्रमुख तौर पर उपस्थित रहे ।

rkpnews@somnath

Recent Posts

गैस एजेंसियों पर भीड़ के बीच डीएम का औचक निरीक्षण, बोले- जनपद में गैस की कोई कमी नहीं

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)l ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध के बीच देशभर…

22 hours ago

लखनऊ में फायरिंग मामले में रोहित पटेल का शस्त्र लाइसेंस निरस्त

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने सरकार बनाम रोहित पटेल मुकदमे…

23 hours ago

कम खर्च में पशुओं का इलाज और टीकाकरण, पशुपालकों को मिल रही राहत

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर क्षेत्र के पशुपालकों के लिए राहत भरी खबर है। स्थानीय…

23 hours ago

आईईटी में इंजीनियर्स प्रीमियर लीग सीज़न-02 का भव्य शुभारंभ

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

23 hours ago

ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, एक गंभीर घायल

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)सहतवार–रेवती मुख्य मार्ग पर गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

1 day ago

कटहल नाला से हट रहा अतिक्रमण, प्रशासन की चेतावनी के बाद 8 लोगों ने स्वयं हटाया कब्जा

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले में कटहल नाला के संरक्षण और सौंदर्यीकरण को लेकर प्रशासन ने…

1 day ago