सीडीओ ने नव निर्मित आंगनबाडी केन्द्र भवन का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।   मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पाण्डेय ने विकास खण्ड देवरिया सदर के सझवलिया ग्राम पंचायत में नव निर्मित आंगनबाडी केन्द्र भवन का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि कुल 11 लाख 84 हजार में निर्मित होने वाले इन भवनों में युनिसेफ के निर्धारित 18 पैरामीटरों से संतृप्त किया जाना है। यह आंगनबाड़ी भवन प्री प्राईमरी एजुकेशन को मजबूती प्रदान करने में सहायक होगा। साथ ही यहां पर ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवसों में गर्भवती एवं किशोरी महिलाओं की स्वास्थ्य जांच में सुगमता होगी।
मुख्य विकास अधिकारी ने निर्मित भवन के रैम्प में लगाये गये लोहे के रेलिंग की गुणवत्ता पर असन्तोष जताया। साथ ही मौके पर उपस्थित प्रधान व ब्लाक तकनीकी सहायक को निर्देशित किया कि मानक के अनुरूप ही रेलिंग लगायी जाय। भवन को आकर्षक दिखने के लिये बाला पेन्टिंग को कराये जाने एवं गुणवत्तापूर्ण टाईल्स एवं प्लम्बरिंग का कार्य कराये जाने के निर्देश दिये गये। साथ ही स्पष्ट किया कि समस्त दरवाजे अनिवार्य रूप से लोहे के होने चाहिये।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बताया गया कि उक्त भवनों का निर्माण कार्य की निर्धारित अवधि पूर्ण हो चुकी है। जो भवन अभी निर्माण की गति को नही पकड़ रहे हैं, उनके निर्माण के विलम्ब का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।
निरीक्षण के समय जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्ण कान्त राय, ब्लाक तकनीकी सहायक अद्भुत शुक्ला, ग्राम प्रधान भुलन यादव मौके पर उपस्थित थे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

शांति समिति की बैठक संपन्न, रामनवमी और ईद पर सौहार्द बनाए रखने की अपील

देवरिया/भाटपाररानी (राष्ट्र की परम्परा)भाटपाररानी में आगामी रामनवमी और ईद त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग…

58 minutes ago

नाबालिग से अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को 4 साल की सजा, कोर्ट का सख्त संदेश

सरायकेला (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)झारखंड के सरायकेला जिले में नाबालिग से छेड़छाड़ के गंभीर मामले…

3 hours ago

🟧 विडंबना नहीं तो और क्या

परिचय अपने ही देश में बेघर दर्द झेलना और शरणार्थी जैसा जीवन जीना आज की…

3 hours ago

अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर सख्ती: 15 दिन में पहचान, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

बलिया में प्रशासन सख्त: स्वास्थ्य और विकास कार्यों की गहन समीक्षा बलिया (राष्ट्र की परम्परा)जिले…

4 hours ago

📰 देवरिया दुकान कब्जा विवाद: बैनामेदार पक्ष ने पेश की सच्चाई, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

बैनामा बनाम आरोप: देवरिया दुकान विवाद में कौन सच, कौन गलत? इस वायरल वीडियो की…

4 hours ago

न्यू मैक्सिको के अमेरिकी एयरफोर्स बेस पर फायरिंग: एक की मौत, एक घायल; बेस किया गया लॉकडाउन

न्यू मैक्सिको/अमेरिका (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के न्यू मैक्सिको स्थित हॉलोमन एयर फोर्स बेस पर…

6 hours ago