सीडीओ ने किया मेरुण्ड ग्राम भदिला प्रथम का निरीक्षण

राहत सामग्री एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के संबन्ध में दिए आवश्यक निर्देश

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने मेरुण्ड ग्राम भदिला प्रथम का दौरा कर राहत हेतु प्रशासन द्वारा किये जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि भदिला प्रथम में आज स्वच्छता हेतु विशेष अभियान का संचालन किया गया है। ग्राम पंचायत में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव भी किया गया गया है। जिन पशुओं का टीकाकरण अभी तक किन्हीं वजहों से नहीं हो पाया था उनका टीकाकरण किया गया है। ग्राम पंचायत में किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए रात को भी पैरामेडिकल स्टाफ तैनात रहेगा। गांव में सुचारू रूप से विद्युत उपलब्ध है। लोगों की आवाजाही के लिए एक दर्जन नाव तैनात हैं। प्रशासन हर तरह से लोगों को राहत पहुंचाने के लिए तत्पर है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश झा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा भदिला प्रथम में विशेष कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों के निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण के साथ दवा का वितरण भी किया गया। उन्होंने बताया कि जलभराव से प्रभावित समस्त क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
ग्राम प्रधान द्वारा बताया गया कि गांव में पशुओं के लिए हरे-चारे की पर्याप्त उपलब्धता है। इस दौरान विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद थे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

मानसून की पहली बारिश में उजागर हुई श्यामदेंउरवा चौराहे की बदहाल जल निकासी व्यवस्था

जाम नालियों से सड़क पर फैला गंदा पानी, एक वर्ष से टूटा पड़ा स्लैब बना…

2 days ago

बिजली विभाग का बड़ा अभियान: 25 बकायेदारों के कनेक्शन काटे, डेढ़ लाख रुपये की वसूली

ओवरलोड पर बिजली उपयोग करने वाले चार उपभोक्ता चिह्नित, बिजली चोरी रोकने को रात्रिकालीन विशेष…

2 days ago

डीडीयू में 42 पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा 30 जून से, अन्य कोर्सों में सीधे प्रवेश 9 जुलाई से

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों की प्रवेश…

2 days ago

डीएम ने बच्चों को पल्स पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान का किया शुभारंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने जिला अस्पताल के एमसीएच विंग…

2 days ago

भाजपा सरकार में बिजली कटौती का रिकॉर्ड टुटा -विजय रावत

जर्जर तार व ट्रांसफॉर्मर के ख़राब होने से विद्युत व्यवस्था ध्वस्त-विजय रावत चौबीस घंटे के…

2 days ago

हल्की बरसात और हल्की हवा मे 10घंटे से ऊपर कट जाती है बरहज की बिजली, जनता परेशान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका क्षेत्र की बिजली की समस्या नगरवासियो के लिए नासूर बन गई…

2 days ago