Thursday, February 19, 2026
HomeUncategorizedसीडीओ ने उत्कृष्ट व अनुशासित कार्यशैली के लिए तीन होमगार्डों को प्रशस्ति...

सीडीओ ने उत्कृष्ट व अनुशासित कार्यशैली के लिए तीन होमगार्डों को प्रशस्ति पत्र से किया सम्मानित

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा ) मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर द्वारा तीन होमगार्ड जवानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। होमगार्ड के जवान नियमित ड्यूटी, बेहतर कार्य व्यवहार साफ सुथरा वर्दी तथा समय से ड्यूटी करने के फल स्वरूप उन्हें सम्मानित किया गया। होमगार्ड नंदलाल यादव एवं प्रवीण कुमार पाण्डेय कंपनी नगर पश्चिमी तथा अरविंद कुमार सिंह कंपनी बड़राव को उनके उत्कृष्ट कार्य और अनुशासित कार्यशैली के लिए प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा एक नई पहल शुरू की गई है। इसके तहत अच्छे टर्न आउट और कुशलता से ड्यूटी करने वाले होमगार्डों को सम्मानित किया जाएगा। यह पहल अन्य होमगार्डों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।
इसके साथ ही मुख्य विकास अधिकारी ने जिला होमगार्ड कमांडेंट को निर्देशित किया कि उनके सेवा अभिलेखों में भी इसे सम्मिलित करना सुनिश्चित करें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments