थर्ड जेंडर को मतदान की प्रक्रिया में शामिल करने हेतु सीडीओ ने किया संवाद

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।  मुख्य विकास अधिकारी/स्वीप नोडल प्रत्यूष पांडेय ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप के अंतर्गत शुक्रवार को विकास भवन के गाँधी सभागार में किन्नर समुदाय के लोगों से संवाद किया। मुख्य विकास अधिकारी ने मतदान शपथ दिलाई एवं जिलाधिकारी द्वारा मतदान करने के लिए भेजी गई पत्र को थर्ड जेंडर समुदाय के लोगों को दिया। उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया में सहभागिता किन्नर समुदाय को मुख्य धारा में जुड़ने हेतु एक नया मार्ग प्रशस्त करेगा।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी/सहायक स्वीप नोडल शालिनी श्रीवास्तव ने कहा कि एक सशक्त लोकतंत्र के लिए अंतिम व्यक्ति तक की भागीदारी आवश्यक है। थर्ड जेंडर समुदाय के जिन लोगों का नाम मतदाता सूची में नहीं है उनके लिए एक विशेष दिन अभियान चलाकर उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा और उन सभी को एक जून को ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान हेतु प्रेरित किया जाएगा।
जिला समाज कल्याण अधिकारी जैसवार लाल बहादुर ने कहा कि सरकार द्वारा थर्ड जेंडर समुदाय को मुख्य धारा में लाने के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही है। मतदान प्रक्रिया में भागीदारी इसे और सशक्त बनायेगी।
इस दौरान थर्ड जेंडर को समाज की मुख्य धारा में लाने एवं उनकी बेहतरीन के लिए कार्य कर रही संस्था एकता सेवा संस्थान की अध्यक्ष एकता माहेश्वरी के नेतृत्व में थर्ड जेंडर के एक प्रतिनिधिमंडल ने सीडीओ को अपनी समस्याओं एवं योजनाओं से अवगत कराया।
कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्णकांत राय, जिला विद्यालय निरीक्षक वीरेंद्र प्रताप सिंह, जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता डॉ आलोक पांडेय, जनपद स्वीप कोऑर्डिनेटर आशुतोष नाथ तिवारी आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

1 day ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

1 day ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

2 days ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

2 days ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

2 days ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

2 days ago