Monday, March 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के तहत सीडीओ ने किया डीजल पंप वितरण

मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के तहत सीडीओ ने किया डीजल पंप वितरण

जनपद के 99 किसानों को दिया गया डीजल पंप

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के लाभार्थियों को मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय द्वारा डीजल पंप का वितरण किया गया।
लघु सिंचाई केंद्रीय भंडार महराजगंज में किसानों को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि लघु सिंचाई विभाग द्वारा आज 99 किसानों को डीजल पंप वितरण का कार्य किया जा रहा है, जो कि बेहद हर्ष का विषय है। कृषि बिना सिंचाई के संभव नहीं है। उन्होंने प्रगतिशील किसानों की प्रशंसा करते हुए कहा कि कृषि एक बेहद कठिन कार्य है और इसमें कोई विशेष उपलब्धि प्राप्त करना वंदनीय है। यहां पर बृजेश यादव जैसे विश्व रिकॉर्डधारी किसान आए हैं, जो कि हमारे लिए हर्ष का विषय है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार के श्रमजीवियों को लाभ देने का कार्य शासन द्वारा किया जा रहा है। मुख्यमंत्री का लक्ष्य भी किसानों को अधिकतम सहायता उपलब्ध कराना और उनकी मेहनत को सम्मान देना है। इसी उद्देश्य से डीजल पंप वितरण का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत कृषि और गांव प्रधान देश है। अगर हर गांव, हर खेत हर किसान का विकास होगा तो निश्चित रूप से आगे बढ़ेगा। उन्होंने एक्सईएन लघु सिंचाई को पर ड्रॉप मोर क्रॉप की कार्यशाला उद्यान विभाग के समन्वय से आयोजित करने का निर्देश दिया, ताकि किसान आधुनिक सिंचाई विधा से परिचित हो सकें और उसे अपना सकें।
इस अवसर पर एक्सईएन लघु सिंचाई हरिओम मिश्रा ने भी किसानों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना से अवगत कराया और उपस्थित किसानों को विभाग की ओर से सभी संभव सहायता का भरोसा दिया।
मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के तहत कुल 99 किसानों को डीजल पंप का वितरण किया गया। इसमें बृजेश चौधरी, रुक्मणि देवी, सुरेश, रामेश्वर, पुष्पा देवी, जितेंद्र, लायक अली, उषा देवी, रमाकांत और मोतीलाल को मुख्य विकास अधिकारी द्वारा डीजल पंप का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
इस अवसर पर एई नवीन सहगल जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी सहित तमाम किसान उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments