देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार द्वारा उ०प्र० शासन की अति महत्वूपर्ण योजना उ०प्र० राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत टेक होम राशन (टी0एच0आर0) विकास खण्ड – गौरीबाजार का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
औचक निरीक्षण में पाया गया कि इस प्लांट में विद्युत की अर्थिंग का कार्य अवशेष है। इसके लिए मिशन प्रबंधक कंचलनता त्रिपाठी को निर्देशित किया गया कि इस कार्य को 02 दिन के अन्दर पूर्ण करायें। इस प्लांट में लगभग 10 कुण्टल गेहूं खुले में रखा गया था जिसमें से कुछ बोरियों को खोलकर देखा गया तो उसमें मिट्टी के धूल एवं कड़ पाये गये, निर्देशित किया गया कि इसकी ठीक तरह से साफ-सफाई कराया जाए। इस प्लांट में ए०ओ०पी० के सदस्यों को प्लांट के संचालन के लिए प्रशिक्षण कराया जाना अवशेष है जिसे इसी सप्ताह में प्रशिक्षण पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये। गेहूँ के अतिरिक्त अन्य कच्ची सामग्री क्रय करते हुए प्लांट को 10 दिन के भीतर चालू कराने के निर्देश दिये गये। यदि निर्धारित अवधि के अन्दर प्लांट चालू नहीं कराया गया तो संबंधित बी0एम0एम0 के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। प्लांट में महिलाओं के लिए चेन्जिंग रूम व बाथरूम बनाया गया है। प्लांट के सटे एक अतिरिक्त स्टोरेज की आवश्यकता बतायी गयी जिसे भूमि स्वामी से बात कर लेने के के निर्देश दिये गये।
देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…
फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…
बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…
भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।भागलपुर स्थित पक्का पुल, जिसे हाल के दिनों में घटनाओं के कारण…